{"_id":"58f3bc864f1c1b1b74470d36","slug":"yamunanagar-prvesh-parichha","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 1480 विद्यार्थियों ने दिया इम्तेहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 1480 विद्यार्थियों ने दिया इम्तेहान
yamunanagar beuro
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 134ए के तहत रविवार को जिले में बने सात केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक हुई प्रवेश परीक्षा में करीब 1480 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जबकि परीक्षा के लिए 1536 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 56 परीक्षा से गैर-हाजिर रहे।
बता दें 134 ए के तहत परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। इनमें जगाधरी में दो समेत अन्य सभी ब्लॉक स्तर पर साढौरा, बिलासपुर, छछरौली, रादौर व मुस्तफाबाद में एक-एक केंद्र रहे। सभी जगह परीक्षा से पूर्व करीब आठ बजे से विद्यार्थी व अभिभावक पहुंचने लगे थे और परीक्षा को लेकर उनमें खासा उत्साह नजर आया। अकेले जगाधरी में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बने केंद्रों पर करीब आठ सौ छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे।
बिलासपुर में 98 बच्चों ने दी परीक्षा
बिलासपुर। स्कूलों में निशुल्क शिक्षा ग्रहण को लेकर 134ए के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में बच्चों की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा केंद्र में सौ बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय पर नौ बजे परीक्षा शुरू हो गई। बीइओ बिलासपुर राम प्रकाश ने बताया परीक्षा केंद्र में दो बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा के परिणाम आने के पश्चात ही बच्चों को स्कूल के विकल्प दिए जाएंगे। डीईओ आनंद चौधरी व सयुंक्त निदेशक दिलबाग सिंह ने भी परीक्षा केंद्र का दौरा कर जायजा लिया। परीक्षा केंद्र अधीक्षक आरती मनचंदा ने बताया कि सभी परीक्षार्थी निश्चित पर परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्र पर कंट्रोलर वेद प्रकाश, डिप्टी सुपरीडेंट राकेश कुमार, वीर प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
रादौर में 250 ने दी परीक्षा, अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षार्थियों ने परेशानी
रादौर। निजी स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिला लेने के लिए सरकारी स्कूल रादौर में ब्लॉक रादौर के करीब 250 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाओं के कारण स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सरकारी स्कूल रादौर में बने केंद्र के कमरों में गंदगी का आलम रहा। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी हुई, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से केंद्र के कमरों में सफाई का कोई इंतजाम न किए जाने से उनके अभिभावकों में स्कूल प्रशासन के प्रति रोष देखा गया। सरकारी स्कूल रादौर में रविवार को परीक्षा देने आए नीरज कुमार, नेहा, अमित, साहिल, मन्नू, रोहित, मंयक, मोहित, कनिक आदि ने बताया कि वह 134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा देने गए थे। सुबह जब वह स्कूल के कमरों में पहुंचे तो कमरों में गंदगी का आलम था। कमरों के बैंचों पर काफी धूल-मिट्टी जमी थी। स्कूल की ओर से परीक्षा के बावजूद कमरों की कोई सफाई नहीं कराई गई। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि प्रवेश परीक्षा के दौरान स्कूल के कमरों में गंदगी व बैंचों पर धूल मिट्टी पड़ी थी तो उसे स्कूल प्रशासन साफ कराया जाना चाहिए था। वह मामले की जांच करेंगे और भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो इसका वह ध्यान रखेंगे।
सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को सभी बीआईओ कार्यालय में देखा जा सकेगा।
आनंद चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर।