{"_id":"592b1c394f1c1bb349bda6f5","slug":"yamunanagar-prshasan-sakhti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खुदाई पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खुदाई पर प्रशासन सख्त
yamunanagar beuro
Updated Mon, 29 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : yamunanagar
बेलगढ़ व उसके आसपास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध खुदाई पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए रविवार को अवैध खुदाई हुए क्षेत्र का मौका किया। जिसमें एसडीएम बिलासपुर, खनन अधिकारी तथा पुलिस शामिल थी। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों को निर्देश दिए । सोमवार तक अवैध खुदाई क्षेत्र की रिपोर्ट बनाकर भेजे। ताकि उस रिपोर्ट से असली जमीन मालिक का पता चल सके। एसडीएम ने अवैध खनन में जुटे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जोन में अधिकारियों के पहुंचने का पता चलते ही खनन माफिया जोन से रफूचक्कर हो गया। सारा दिन जोन में सन्नाटा छाया रहा।
काफी समय से बेलगढ़ व उसके आसपास क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक खनन कार्य में खनन विभाग के कुछ आला अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे है। बेलगढ़ में बड़े पैमाने पर जो अवैध खनन हुआ है वह खनन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के बिना संभव नही है। लोगों ने इसकी शिकायत डीसी व खनन मंत्री को दी। जिस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रविवार को बेलगढ़ का मौका किया। जहां पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुआ पाया गया। जिसकी जांच के लिए मौका पर ही एसडीएम नवीन आहूजा ने पटवारियों को कल सोमवार तक जमीन के मालिक की रिर्पोट देने की बात कही ताकि अवैध खनन करने वाले जमीन मालिक के खिलाफ कारवाई की जा सके। मौके जिला खनन अधिकारी राजीव धीमान, खनन निरिक्षक ओमदत्त, पटवारी राजीव हसन भागवत, लियाकत अली आदि उपस्थित रहे।
अधिकारियों के दौरे से जोन में छाया सन्नाटा
बेलगढ़ में बडे पैमाने पर हुए अवैध खनन की शिकायत पर जैसे ही जोन में अधिकारियों की टीम पहुंची तो खनन माफिया जोन से रफूचक्कर हो गया। सारा दिन जोन में सन्नाटा छाया रहा। लगभग दो घंटे तक जोन में अधिकारियों की टीम ने सारे क्षेत्र का मौका किया। सभी जगहों का जायजा लिया। अब रिपोर्ट का इंतजार है। सही जमीन मालिक का पता चलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।