फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, police chouki ke pas chori

हमीदा पुलिस चौकी के पास फिर चटके दुकानों के ताले

Sat, 22 Apr 2017 12:33 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Sat, 22 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, police chouki ke pas chori
g - फोटो : yamunanagar
हमीदा चौकी के पास सप्ताह भर पहले चार दुकानों में चोरी की वारदात को पुलिस सुलझा नहीं पाई थी, कि चौकी के नजदीक चोरों ने फिर तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। पुलिस की नाक तले चोर यहां दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। जबकि एक दुकान का शटर को ताले तोड़ने के बाद फरार हो गए। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुआ है। चोरी की घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

12 अप्रैल को चोरों ने शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमीदा चौकी के नजदीक चार दुकानों के ताले तोड़े थे। उस वक्त भी चोर तीनों दुकानों से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए थे, जबकि एक दुकान में
विज्ञापन

चोरी करने में सफल नहीं हो पाए थे। इस मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी तो दूर, मामले को ट्रेस तक नहीं कर पाई। चोरों ने शुक्रवार रात यहां एक बार फिर चौकी के नजदीक तिलक नगर निवासी अजय के फोटो स्टूडियों, पुराना हमीदा निवासी सूरज के सूरज करियाना स्टोर, पुराना हमीदा निवासी संदीप की करियाना की दुकान के शटर के ताले तोड़ डाले। चोर अजय फोटो स्टूडिय़ों से करीब 20 हजार रुपये के मोबाइल व कुछ नगदी और संदीप करियाना स्टोर से करीब 15 हजार रुपये की पांच व दस रुपये के सिक्कों की रजगारी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूरज करियाना स्टोर का चोरों ने जंगला व शटर का ताला तोड़ा। लेकिन चोर यहां चोरी नहीं कर पाए। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसी टीवी कैमरों में कैद हुआ चोर
अजय फोटो स्टूडिय़ों में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है एक दाड़ी वाला युवक जींस व शर्ट डाले हुए रात 2.33 बजे दुकान के अंदर आता है और रैक में रखे मोबाइल के डिब्बे उठाता है। चोर यहां से 13-14 मोबाइल के डिब्बे उठाता है। इसके बाद डिब्बे से मोबाइल निकालकर जेब में डालता है। जब जेब मोबाइलों से भर जाती है तो उसके बाद वह दुकान से एक पोलीथिन उठाता है और उसमें मोबाइल डालता है। नए मोबाइल उठाने के बाद चोर यहां से पुराने मोबाइल भी चोरी करके ले जाता है। चोर यहां करीब 13 मिनट तक चोरी करता है, इसके बाद शटर खुला छोड़ मौके से फरार हो जाता है।  

 
पुलिस के प्रति दुकानदारों में रोष
हमीदा पुलिस चौकी के नजदीक 12 अप्रैल की रात को रादौर रोड निवासी मनीष मित्तल का मेडिकल स्टोर, पुराना हमीदा निवासी गौरी शंकर का मिठाई की दुकान, हमीदा निवासी खान साहब की सब्जी की दुकान व पुराना हमीदा के ही रेहान की करियाना की दुकान में चोरी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार रात फिर से तीन दुकानों में चोरी हो गई। दुकानदारों को कहना है कि पुराना हमीदा में नशे के कारोबार से जुड़े बदमाश ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस चौकी के नजदीक चोरी होना पुलिस पर सवाल निशान लगाता है। दुकानों में हो रही चोरियों पर क्षेत्र के दुकानदारों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed