फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar police arrested drug smugglers

Yamuna Nagar News: यमुनानगर पुलिस ने नशा तस्करों को काबू किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar police arrested drug smugglers
यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। यमुनानगर पुलिस और जीआरपी ने यूपी और बिहार के दो तस्करों को काबू किया है। सीआईए-1 की टीम ने सहारनपुर की महिला को दो किग्रा चरस के साथ काबू किया। जबकि, जीआरपी ने बिहार के रहने वाले नशा तस्करों को दो किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी यमुनानगर में नशे की खेप सप्लाई करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि यूपी के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर निवासी एक महिला चरस की खेप लेकर यमुनानगर आ रही है। सूचना के बाद टीम ने प्रतापनगर क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बादरपुर गांव के पास से संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया। महिला की तलाशी ली तो उसके पास से दो किग्रा सुल्फा चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला इसराना निवासी मिर्जापुर सहारनपुर के खिलाफ थाना प्रताप नगर में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति के खिलाफ भी यूपी में नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। उसे एक व्यक्ति को यह सप्लाई देनी थी। उसी के कहने पर यमुनानगर आई थी। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। उधर, शुक्रवार को महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से गांजा लेकर यमुनानगर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार
यमुनानगर। दूसरी कार्रवाई जीआरपी यमुनानगर द्वारा की गई। एसएचओ जीआरपी बौद्ध राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बिहार से आने वाली ट्रेन के समय जीआरपी की टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सिपाहियों ने काबू कर लिया। तलाशी में आरोपी युवक के पास से दो किग्रा गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजीत कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राज मिस्त्री का काम करता है। वह यमुनानगर में गांजे की सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed