फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar news

खजूरी में पुलिस तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में

Sun, 17 Jan 2016 12:09 AM IST
यमुनानगर ब्यूराो
यमुनानगर ब्यूराो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव खजूरी में अलग-अलग समुदाय के प्रेमी जोड़े द्वारा प्रेम विवाह किए जाने के बाद अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देजनर पुलिस प्रशासन की ओर से प्रेमी युवक के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शनिवार को इंस्पेक्टर नायब सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी प्रेमी युवक के परिवार की सुरक्षा के लिए उसके घर के सामन तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


गांव में पुलिस तैनात होने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस सुरक्षा प्रदान की जा रही है। दिन के अलावा रात में भी पुलिस कर्मचारी गांव में तैनात रहेंगे। गंाव में माहौल खराब करने का अगर कोई प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मचारी गांव में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती को सेफ हाऊस में रखा गया है। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी गांव की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रेमी जोड़े द्वारा शादी के बाद लड़की के परिजनों की ओर से लड़की के वापस न आने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


- गांव खजूरी की गलियों में पसरा सन्नाटा
गांव खजूरी में युवक युवती द्वारा प्रेम विवाह किए जाने के बाद उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस गश्त बढ़ने पर गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रेमी युवक के घर के आसपास केवल पुलिस कर्मचारी ही नजर आए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रेमी युवक के परिजन घरों में बैठे हैं। गांव में पहली बार किसी युवक युवती द्वारा गांव की लड़की से प्रेम विवाह किए जाने से गांव वाले हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed