फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, Nagar, Nigam, cctv, on, empoly

नगर निगम में हर गतिविधि अब तीसरी आंख की नजर में

Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, Nagar, Nigam, cctv, on, empoly
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है - फोटो : Demo pic
 नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में आने-जाने वाले लोगों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। साथ ही कुर्सी छोड़कर काम से नदारद रहने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। सीसीटीवी पर 1.80 लाख रुपये खर्च होंगे और इसके लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों के लिए प्लान तैयार किया गया है। यमुनानगर जोन कार्यालय में कुल 12 और जगाधरी जोन में चार कैमरे लगाए जाएंगे। निगम अधिकारियों के मुताबिक सितंबर तक निगम कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। इन कैमरों को नगर निगम के सर्वर से जोड़ा जाएगा, जिसका कंट्रोल रूम नगर निगम अधिकारी के कार्यालय में होगा। जिससे निगम अधिकारी निगम कार्यालय में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। कौन व्यक्ति कार्यालय में आ रहा है और क्या कर रहा है, इस पर उनकी नजर रहेगी। इसी तरह निगम कर्मचारी के कार्यों पर भी नजर रखनी आसान होगी। कौन सा कर्मचारी अपनी सीट कर छोड़ कर कितनी देर गायब रहता है, ये भी ऑन रिकार्ड रहेगा। हालांकि नगर निगम के यमुनानगर जोन कार्यालय में चार कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन


पब्लिक डीलिंग पर खास नजर
निगम अधिकारियों के मुताबिक यमुनानगर जोन में चार कैमरे लगे हुए हैं। ये कैमरे मुख्य कार्यालय में ही लगे हुए हैं। इन चारों कैमरों को कंट्रोलर सहित जगाधरी जोन कार्यालय में फिट करवा दिया जाएगा, जबकि यमुनानगर में कुल 12 नए कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे पब्लिक डीलिंग वाले कार्यालय में कैमरे लगाए जाएंगे। इसी तरह आने जाने वाले रास्तों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर आने-जाने वाले पर नजर रखनी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
-कैमरे लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे जरूरी हैं। इसके अलावा ये कैमरे पब्लिक डीलिंग वाले कार्यालय पर भी लगाए जाएंगे।
मनजीत सिंह, जेई, नगर निगम यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed