फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar Masters FC beat Bhavdin Sirsa by one goal

Yamuna Nagar News: यमुनानगर मास्टर्स एफसी ने भावदीन सिरसा को एक गोल से हराया

Tue, 14 Apr 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar Masters FC beat Bhavdin Sirsa by one goal
ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान
जगाधरी। तीसरे रणजीत सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट सीनियर का रविवार देर रात समापन हो गया। टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिले के प्रौढ़ खिलाड़ियों ने लीग के सभी मैच जीते और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट शहर के दशहरा ग्राउंड में करवाया गया। अंतिम मैच जिले की मास्टर्स एफसी और भावदीन सिरसा एफसी के बीच खेला गया। इसमें जिले की टीम ने सिरसा को एक गोल से हराकर रणजीत सिंह मेमोरियल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


यह जिले का पहला टूर्नामेंट रहा जो दिन और रात में खेला गया। इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों में भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया । फाइनल मैच जिले की मास्टर्स एफसी व भावदीन सिरसा मास्टर्स के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचकारी रहा और जीत के लिए दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच के पहले हॉफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रही। दूसरे हाफ में मास्टर्स एफसी के खिलाड़ी लक्की को 19वें मिनट में बॉल पास मिला तो उन्होंने हॉफ लाइन से जोरदार किक लगाकर मौके को गोल में बदल दिया। इससे मास्टर्स एफसी एक गोल की बढ़त लेकर मजबूत स्थित में पहुंच गई। इसके बाद सिरसा मास्टर्स ने गोल के कई प्रयास किए, लेकिन कीपर ने बॉल आगे नहीं जाने दी। इससे मास्टर्स एफसी ने ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन


अंतिम मैच में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीरज गोयत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रौढ़ खिलाड़ियों व प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए। नीरज ने युवाओं को नशे व सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ अतिथि डॉ. संजय विज ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, सिरसा टीम को उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लक्की को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। वहीं, मास्टर्स एफसी के गोल कीपर को बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। सिरसा मास्टर्स ठाकर को फाइनल मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। टूर्नामेंट का संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज चुघ ने किया। वहीं, मैच रैफरी के रूप में अंबाला से रवि दहिया, नरेश पाण्डेय, कुरुक्षेत्र से जतिन कुमार, यमुनानगर से सुरेश कुमार, सुनील कुमार व मंगलेश शर्मा ने अपनी सेवाएं दीं। वरिष्ठ अतिथि गुरु नानक खालसा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पूर्व मेजर डॉ. हरिंद्र सिंह कंग, शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. संजय विज और ईशु कांसापुर रहे। इस दौरान दशहरा ग्राउंड वेलफेयर सोसायटी सदस्य डॉ. नितिन वर्मा, एक सोच नई सोच संस्था के शशि गुप्ता, आयोजन समिति सदस्य सुखविंद्र सिंह, राजीव गढ़, राजू भाटिया, राजेश भारद्वाज, अवतार सिंह, बिट्टू नागपाल, संजू दत्ता, संतन प्रसाद, गोल्डी, मनु बक्शी, मोहन कुमार, आदित्य कुमार, राजिंदर सिंह (चीकू), आर्यन कुमार, गौरांश नागपाल, ऋषि, निखिल,अभिषेक, राजीव, सागर, ओम, नगर निगम से सिमरन सिंह सहित दर्शक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

ट्रॉफी मिलने पर आयोजकों के साथ खुशी मनाते जिले की मास्टर्स एफसी टीम। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed