फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, khudai, suru

गांव मौहड़ी से शुरू हुई सरस्वती नदी की खुदाई

Wed, 19 Apr 2017 11:42 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Wed, 19 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, khudai, suru
g - फोटो : yamunanagar
जिला प्रशासन ने एक बार फिर सरस्वती नदी की खुदाई का कार्य शुरू किया है। बुधवार को  डीडीपीओ गगनदीप सिंह, एसडीएम बिलासपुर नवीन आहुजा, खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी राकेश संधु, एसडीओ पंचायती राज एसके गोयल, ग्राम सचिव विजयंत सरपंच नरेश कुमार मौहड़ी ने विधिवत सरस्वती नदी की खुदाई का शुभारंभ ग्राम पंचायत मौहड़ी से शुरू किया। डीडीपीओ गगनदीप सिंह ने बताया मौहड़ी रकबे में पंचायत विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई की जाएगी। वहीं, सड़क से उत्तर दिशा की तरफ सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई की जाएगी। एस डीएम नवीन कुमार ने बताया सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सरस्वती नदी के समीप गांव के गंदे पानी के लिए जोहड़ की खुदाई की जाएगी ताकि सरस्वती नदी में गंदा पानी न गिराया जा सके। सरस्वती नदी की खुदाई शुरू होने से गांव व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि  दो वर्ष पूर्व खंड बिलासपुर के गांव रूलाहेड़ी से सरस्वती नदी की खुदाई शुरू की गई थी। उस समय मुगलवाली में जमीन के नीचे से पानी निकला था। भू वैज्ञानिकों ने इस पानी को पहाड़ों मेें मिलने वाला पानी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed