{"_id":"58b318fb4f1c1bbe56830f89","slug":"yamunanagar-kher-lakdi-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच क्विंलट खैर की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच क्विंलट खैर की लकड़ी बरामद
yamuna nagar beauro
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की कलेसर रेंज ने एक स्कार्पियो गाड़ी से लगभग पांच क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी है। जिसकी कीमत लगभग तीस हजार रुपये आंकी गई है।
वन विभाग कलेसर रेंज के वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह ने वे बीती रात गश्त पर थे। अराईयांवाला के पास रात दस बजे ताजेवाला की ओर से एक स्कार्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। उन्होंने गाड़ी को रूकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को और तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। संदेह होने पर वन विभाग की गाड़ी से उसका पीछा किया गया। वाहन चालक खिल्लांवाला की ओर निकल गया।
खिल्लांवाला के पास वन विभाग टीम ने गाड़ी को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी ली तो खैर की लकड़ी भरी हुई थी। गाड़ी को रात के समय ही कलेसर रेंज में लाया गया, जहां उस पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई गई। वन राजिक अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में से लगभग पांच क्विंटल खैर बरामद हुई है। गाड़ी के आगे या पीछे कोई नंबर प्लेट भी नहीं है। गाड़ी के चस्सी नंबर से मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर रेंजर कुलदीप सिंह, दरोगा नरेश सैनी,वन रक्षक विकास, वन रक्षक परवेज, वन रक्षक मामचंद व पवन कुमार मौजूद रहे।