फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,Jthlana, backword, no helth, no college

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने पर विकास की दौड़ में पिछड़ा जठलाना

Tue, 26 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,Jthlana, backword, no helth, no college
 यमुना नदी में आने वाली बाढ़ की मार जठलाना क्षेत्र के विकास कार्यों पर बुरी तरह से पड़ी है। क्षेत्र में वर्षों पहले विकास के नाम पर गांव संधाली में एक आईटीआई बनवाई गई थी, जो कई वर्ष से बंद पड़ी है। इसके अलावा किसी भी सरकार ने कोई सरकारी कालेज, लड़कियों के लिए कॉलेज, बड़ा बस स्टैंड तथा सरकारी अस्पताल तक नहीं बनवाया। क्षेत्र के लोग दशकों से यमुना नदी की बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए यमुना के साथ साथ पक्की पटरी व यूपी से क्षेत्र को जोड़ने के लिए पुल बनाए जाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा की मौजूदा सरकार में रादौर से श्यामसिंह राणा व इंद्री से कर्णदेव कांबोज विधायक है, जो रादौर क्षेत्र से संबंधित है। भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता को उम्मीद जगी थी कि इस बार यमुना की पटरी पक्की हो जाएगी और उनकी फसलें व भूमि बाढ़ के प्रकोप से बच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी दिलावर पंजेटा, प्रदीप लालर, राजकुमार संधू, दीनदयाल, प्रवीण कुमार जठलाना, सुनील कांबोज ने बताया कि जब भी जठलाना क्षेत्र में कोई सरकारी कॉलेज, स्टेडियम, अस्पताल या अन्य विकास कार्य की मांग की जाती है तो अधिकारी सरकार को जठलाना में बाढ़ आने की बात कह कर टाल जाते हैं। कोई सरकारी कॉलेज न होने के कारण क्षेत्र में लड़कियां बारहवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं कर पाती। जठलाना में कोई बस स्टैंड नहंीं है। मुनानगर-गुमथला सड़क मार्ग वाया जठलाना पर बसों की संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यूपी में यमुना की पटरी बनी पर जठलाना में नहीं
यमुना की बाढ से जठलाना क्षेत्र के यमुना नदी किनारे बसे गांवों को बचाने के लिए पटरी की बेहद आवश्यक है। यूपी ने अपनी साइड गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए उंची पटरी बांधने का काम शुरू किया हुआ है। लेकिन जठलाना क्षेत्र में पटरी बनाना तो दूर की बात, सरकार पटरी बनाने की योजना पर भी कोई कार्य नहीं कर रही है। जठलाना निवासी राजकुमार संधू, अनिल कांबोज, सर्वप्रिय ने बताया कि यूपी की पूरी पटरी बनने के बाद बाढ का सारा पानी जठलाना क्षेत्र में मार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed