फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, jita khiyab

मिस्टर हरियाणा का खिताब सोनीपत के दमयंत ने जीता

Sun, 26 Feb 2017 11:41 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Sun, 26 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, jita khiyab
c - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित 29वीं सीनियर मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर हरियाणा का खिताब सोनीपत के दमयंत सिंह ने जीता। जमना आटो इंडस्ट्री के एजीएम भूपिंद्र सिंह, सीनियर मैनेजर शिवचरण व विजय मेहता ने मिस्टर हरियाणा को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व टाइटल देकर सम्मानित किया। इसी तरह वुमैंस फिटनेस में चंडीगढ़ की निहारिका शर्मा तथा मैंस फिटनेस में गुरुग्राम के सचिन राव विजेता बने।
विज्ञापन


हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर आयोजित प्रतियोगिता में 227 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी बैकवर्ड मोर्चा के प्रधान मदन चौहान व एसोसिएशन के प्रधान अनूप सिंह ने रिबन काटकर किया। चौहान ने कहा सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए बहुत से योजनाएं शुरू की गई है। जिसका फायदा उठा कर खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा खेलों में भी कैरियर बनाया जा सकता है। इसलिए हमें पूरी मेहनत से खेलों में भाग लेना चाहिए। एसोसिएशन प्रधान अनूप सिंह ने कहा खिलाड़ियों का उत्साह देखकर यह लग रहा है अब वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा के खिलाड़ी ही विश्व स्तर पर बॉडी बिल्डिंग में सबसे ऊपर रहेंगे। साथ ही जितेंद्र पंवार के गेस्ट पोजर का शो सराहनीय रहा, इससे नए खिलाड़ियों को प्ररेणा मिलेगी। प्रतियोगिता के कार्यकारी सचिव हरबंस मुसाफिर ने बताया प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को फिट रहने का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में सरदार बलबीर सिंह, सूरज भान, केके डंग, आनंद कुमार, फिरोजखान, बलकार सिंह एडवोकेट, सुरिंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, गगन वत्स, सुभाष चंद व चंद्र मोहन शामिल रहे। मौके पर संस्था के कार्यकारी प्रधान विकास क्वात्रा छोटू, डिप्टी सीईई दीपक ग्रेवाल, डिप्टी सीएमई संदीप कुल्हेडिया, जेल सुप्रीडेंट चौधरी रतन सिंह, पप्पी सहगल, गोल्डी शर्मा, गुरमुख सिंह एडवोकेट, सुरिंद्र सिंह, परमजीत सिंह बब्बू, गुरबक्श सिंह, जसपाल सिंह, तरविंद्र सिंह लाली, राकेश विग, त्रिलोचन सिंह टीटू, विजय कुमार, अश्वनी धीमान, मंदीप शर्मा, अभिषेक मौदगिल, विरेंद्र सिंह, संजीव कुमार व तरुण शर्मा  मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने विजेता:
प्रतियोगिता के 55 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम के अभिषेक विजेता बने। कैथल के मनीष दूसरे व यमुनानगर के इमतियाज तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोभार वर्ग में हिसार के अश्वनी प्रथम, गुरुग्राम के मोनू द्वितीय तथा वरिंद्र कुमार तृतीय रहे। 65 किलोभार वर्ग में पंचकूला के कर्मवीर अहलावत, गुरुग्राम के सुरेश तथा अंबाला के रजत तथा 70 किलो भारवर्ग में गुरुग्राम के अंकुर, हिसार के इंद्र कुमार तथा कैथल के ओम प्रकाश क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो भारवर्ग में सोनीपत के दमयंत सिंह ने बाजी मारी। गुरुग्राम के धीरज दहिया दूसरे व हरपाल तीसरे स्थान पर रहे।


80 किलो भारवर्ग में जींद से सतीश पहले, गुरुग्राम से सोनू सैनी दूसरे व रोहतक से सोमदत्त रोहिला तीसरे स्थान पर रहे। 90 किलो भार वर्ग में यमुनानगर से विक्रांत शर्मा विजेता बने। गुरुग्राम का कृष्ण यादव द्वितीय तथा हिसार का दीपक तृतीय रहा। 100 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम से दिलबाग पहले, यमुनानगर से जगमोहन दूसरे व रोहतक से योगेश तीसरे स्थान पर रहे। 100 किलो से ज्यादा भारवर्ग में गुरुग्राम से राहिल यादव पहले, मौसम दूसरे व अंबाला से सुखजीत तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह वुमैंस फिटनेस में चंडीगढ़ की निहारिका शर्मा विजेता बनी। इन्हें 11 हजार रुपए का इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर आंचल शर्मा व प्रिया रही। मैंस फिटनेस में गुरुग्राम के सचिन राव विजेता बने। यमुनानगर से सौरभ सिंह दूसरे स्थान पर व गुरुग्राम से प्रीत तीसरे स्थान पर रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed