फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, jel se sajish,

जेल में बंद जोगिंद्र ने साजिश के तहत छोटे बेटे से करवाया था हमला

Sun, 28 May 2017 12:00 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Sun, 28 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, jel se sajish,
g - फोटो : yamunanagar
 पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेंद्र सिंह और पार्टनर को गोली मारने की साजिश जेल में बंद फ्रेंडस कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह व उसके बड़े लड़के काला राणा ने रची थी। आरोपी ने फेसबुक पर ही चेतावनी भरी कमेंट पोस्ट की थी। आरोपी जोगिंद्र सिंह ने अपने दूसरे बेटे सूर्य प्रताप से फोन पर उन्हें जान से मारने की बात कहीं थी। यह आरोप पुलिस को दिए बयान में गोली से घायल यमुनानगर के पूर्व विधायक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह ने लगाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सूर्य प्रताप व उसके साथी उनके ड्राइवर चंदन शर्मा के साथ झगड़ा कर चुके हैं। पुलिस ने मामले में बयान लेने के बाद फ्रेंड्स कालोनी के सूर्य प्रताप सिंह, उसके बड़े भाई काला राणा व उनके पिता जोगिंद्र सिंह व तीन अज्ञात युवकों पर साजिश के तहत हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों इनेलो कार्यकर्ता एसपी राजेश कालिया से मिलें। शनिवार देर शाम इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा यमुनानगर पहुंचे और विधायक के भाई व पार्टनर का हाल चाल जाना।
विज्ञापन



हमले में घायल हुए राजेंद्र व उनके पार्टनर संजीव गुप्ता की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में विधायक के भाई राजेंद्र ने बताया कि उनकी फ्रेंडस कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिशन आरोपी कई बार उनपर हमले कर चुके है। कुछ दिनों पहले भी आरोपियों ने उसके भतीजे व बेटे पर हमला किया था। जिसके चलते आरोपी जोगिंद्र सिंह व उसका बड़ा लड़का काला राणा जेल में बंद है। शुक्रवार देर शाम जेल में बंद आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी कि बच्चों की लड़ाई में ऐसे लेते है इंटरेस्ट...जस्ट वेट एंट वॉच। इसके बाद आरोपी जोगिंद्र सिंह ने अपने छोटे बेटे सूर्य प्रताप से हमला करवाया। राजिंद्र ने हुडा चौकी पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने पार्टनर संजीव गुप्ता के साथ हुडा सेक्टर-17 एससीओ नंबर-146 में बैठे हुए थे। करीब सवा सात बजे न्यू फ्रेंडस कालोनी निवासी सूर्य प्रताप सिंह व उसके तीन नामालूम साथी हाथों में पिस्तौल लिए हुए आए। आते ही उसे व पार्टनर संजीव गुप्ता को जान से मारने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूर्य प्रताप ने एक फायर उनके ऊपर किया जो उनकी बाई टांग की जांघ में लगा। दूसरा फायर बाई हाथ की उंगली पर लगा।
विज्ञापन


जल्द किया जाएगा गिरफ्तार  
इनेलो पूर्व विधायक दिलबाग के भाई राजेंद्र सिंह व उनके पार्टनर पर हमला करने के मामले में राजेंद्र सिंह के बयान पर फ्रेंड्स कालोनी निवासी सूर्य प्रताप सिंह, उसके बड़े भाई काला राणा व उनके पिता जोगिंद्र सिंह व तीन अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 450, 307, 506, 120, 450, 120बी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed