{"_id":"58b5bdec4f1c1b05748308d2","slug":"yamunanagar-hudda-putala","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर समर्थकों ने फूंका पूर्व सीएम हुड्डा का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर समर्थकों ने फूंका पूर्व सीएम हुड्डा का पुतला
yamuna nagar beauro
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
cd
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के समर्थकों ने मंगलवार लघु सचिवालय के समक्ष जगाधरी अनाज मंडी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर डॉ. अशोक तंवर को पद व पार्टी से निकालने हेतु षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। इसी रोष में उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका और नारेबाजी कर रोष जताया।
मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे कांग्रेसी नेता रघुबीर सिंह छिंदा की अध्यक्षता में डॉ. अशोक तंवर के समर्थक लघु सचिवालय के सामने इकट्ठे हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की।
रघुबीर छिंदा ने कहा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर कुछ माह पहले दिल्ली में जानलेवा हमला हुआ था। तंवर पर हुए हमले का आरोप पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगा। मामले में पूर्व सीएम हुड्डा पर एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जिससे वह बौखलाए हुए हैं। बताया हुड्डा ने अपने विधायकों के साथ कांग्रेेस हाईकमान से मिलकर डॉ. अशोक तंवर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने व पार्टी से निकालने का षड्यंत्र रच रहे हैं। साथ ही वह केस वापस लेने के नाम पर अशोक तंवर पर दबाव बना रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर आईटी सेल के जिलाध्यक्ष शानु अहमद, शकील राव, असकम खेड़ी, भानू शर्मा, पंकज, गौरव, वरूण, काका, बब्लू, विक्की व मनोज डोगरा आदि मौजूद रहे।