{"_id":"592dbd304f1c1bea53bdc24e","slug":"yamunanagar-hospita-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल के ऑप्रेशन थियेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल के ऑप्रेशन थियेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
yamunanagar beuro
Updated Wed, 31 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के आप्रेशन थियेटर में मंगलवार की दोपहर एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। गनीमत रहा कि जिस समय आग लगी उस समय थिएटर में कोई आप्रेशन नहीं हो रहा था। अगर आप्रेशन के दौरान आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सिविल अस्पताल कर्मियों ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में एसी चल रहा था। इस दौरान अचानक एसी में धुंआ उठने लगा। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग लग गई। पहले तो कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पा सके। इसके बाद सूचना फायर बिग्रेड को दी। वहां से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया। सिविल अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। यदि हादसे के समय ओटी में कोई ऑपरेशन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।