फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,highway, block, film, valmiki

पांच मिनट का जाम, फिर जोरदार प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,highway, block, film, valmiki
जोरदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 फिल्म माइकल मिश्रा में भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी करने पर भड़के वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार को पांच मिनट तक हाईवे जाम रखा और इसके बाद लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार व फिल्म अभिनेता अरशद वारसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच तहसीलदार दर्शन कुमार ज्ञापन लेने आए, प्रदर्शनकारी डीसी को ही ज्ञापन देने पर अड़ गए।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि डीसी के न आने पर वे दोबारा नेशनल हाईवे पर जाम लगा देंगे। बाद में डीसी डा. एसएस फुलिया को ज्ञापन देकर फिल्म पर बैन लगाने और फिल्म में भगवान वाल्मीकि पर गलत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



 भारतीय  वाल्मीकि आदि धर्म समाज के प्रधान बलबीर सिंह व रिंकू गागट ने कहा कि हाल ही में बनी अरशद वारसी की फिल्म माईकल मिश्रा में भगवान वाल्मीकि के बारे में गलत टिप्पणी की गई है। जिसको लेकर वाल्मीकि समाज में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि इस फिल्म पर बैन लगाया जाए और फिल्म में भगवान वाल्मीकि पर गलत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस फिल्म पर रोक न लगाई गई या फिर इस फिल्म से वाल्मीकि पर की गई टिप्पणी को काटा नहीं गया तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में हरजीत, दीपक, अनमोल, सागर, राहुल, साहिल, गुरदीप, जसप्रीत सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed