फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar freedom fighter Darshan Lal dies

नहीं रहे शिक्षा का अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी दर्शनलाल जैन, अंतिम संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar freedom fighter Darshan Lal dies
Yamunanagar freedom fighter Darshan Lal dies - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। प्रदेश में जरूरतमंद बच्चों और लड़कियों की शिक्षा का अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी दर्शनलाल जैन का सोमवार को निधन हो गया। सामाजिक कार्यों के मद्देनजर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें देश का तीसरा सर्वोच्च सम्मान पदम भूषण से नवाजा था। वे विलुप्त सरस्वती नदी को धरातल पर लाने के लिए भी लंबे समय से प्रयासरत थे और इसके लिए उन्होंने सरस्वती नदी शोध संस्थान की स्थापना की थी। उनके निधन की जानकारी पाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर यमुनानगर पहुंचे और उन्हें पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

शाम को बुडिया रोड जगाधरी स्थित द्वारका दास शमशान भूमि में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर और राउंड फायर कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवर पाल समेत भाजपा और आरएसएस के दिग्गज अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनका सक्रिय राजनीति में शामिल होने की ओर कभी झुकाव नहीं रहा। 1954 में जनसंघ द्वारा एमएलसी सुनिश्चित सीट के लिए मिले प्रस्ताव को उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। वहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें राज्यपाल बनाने का संदेश भेजा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दर्शन लाल जैन के प्रयासों से ही विलुप्त सरस्वती नदी का प्रवाह पुन: संभव हुआ। यह उनकी कठिन मेहनत एवं परिश्रम का ही परिणाम है कि उनकी निशानदेही पर सरकार ने लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी की धारा को यमुनानगर के मुगलवाली गांव एवं आदिबद्री से खोज निकाला।
विज्ञापन

उन्होंने लगभग 40 वर्ष तक हरियाणा का प्रांत संचालक रहने के उपरांत 80 वर्ष की आयु में स्वेच्छा से उन्होंने इस पद का त्याग दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दर्शन लाल जैन के निधन से दुखी हूं और उनकी याद हम सभी के दिलों में सदैव जीवित रहेगी। समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रांत संघ संचालक हरियाणा दर्शन लाल जैन जीवन भर समाज सेवा में समर्पित रहे और उन्होंने देश की स्वतंत्रता, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों, सरस्वती नदी के पुर्नोद्धार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व, सादगी एवं जन सेवा से परिपूर्ण था। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 से वे उनके संपर्क में रहे और दर्शन लाल जैन के संघ प्रचारक रहते उनकी टीम में लंबे समय तक कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, मेयर मदन चौहान, आरएसएस संघ संचालक मान सिंह मंधार, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश सपरा आदि मौजूद रहे।

Yamunanagar freedom fighter Darshan Lal dies

Yamunanagar freedom fighter Darshan Lal dies- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed