{"_id":"58fa56e34f1c1b9c5c8b48b8","slug":"yamunanagar-feyervel-parti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम की वर्षा और एमकॉम की गुरप्रीत को मिला मिस जीएनजी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम की वर्षा और एमकॉम की गुरप्रीत को मिला मिस जीएनजी का खिताब
yamunanagar beuro
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
p
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में यूजी और पीजी की जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को फेयरवेल पार्टी दी। इसमें मंच पर छात्राओं ने डांस, मॉडलिंग व अन्य गेम शो में हिस्सा लेकर प्रतिभा का जलवा बिखेरा। इसमें मिस बीए का खिताब प्रभजोत कौर, मिस बीकॉम का यश्मीत, मिस बीएससी का गुर्नित कौर, मिस एमए का दिव्या, मिस एमकॉम का खिताब दिलप्रीत कौर मिला। इसी तरह बीकॉम की वर्षा और एमकॉम की गुरप्रीत कौर को मिस जीएनजी के खिताब से नवाजा गया। मिस पर्सनैलिटी का खिताब बीएससी की अंश और एमकॉम की मंदीप को मिला। मिस टैलेंटेड का खिताब एमए की नीतू और बीकॉम की छवि को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं।
उन्होंने सीनियर छात्राओं के मनोरंजन के लिए डांस, मॉडलिंग, गेम शो आदि का आयोजन किया। पार्टी में सीनियर छात्राओं ने भी मंच पर खूब धमाल मचाया। सीनियर छात्राओं ने कॉलेज में बीताए समय को याद कर अपने विचार रखे और भावुक पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा छात्राओं के कॉलेज में आगमन से जहां हर्ष होता है वहीं, उनकी विदाई से दुख होता है। लेकिन यह एक परंपरा है, जिसका हम सभी निर्वाह करते हैं। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए हम आपके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। मौके पर डॉ. अनु अत्रेजा, डॉ. गुरिंदर्जित, डॉ हरविंद्र, डॉ. निरुपमा सैनी निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।