फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Farmers block the road for paddy seeds

Yamunanagar: किसानों ने धान के बीज के लिए लगाया जाम, बीज की कालाबाजारी करने का लगाया आरोप

Mon, 06 May 2024 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर, यमुनानगर (हरियाणा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर, यमुनानगर (हरियाणा)। Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:26 PM IST
सार

7301 व 7501 हाइब्रिड धान की किस्म का बीज न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट गया। किसानों ने दुकानदारों पर बीज की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Yamunanagar: Farmers block the road for paddy seeds
किसानों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में हाइब्रिड धान की किस्म 7301 व 7501 का बीज न मिलने पर रादौर के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदारों की ओर से उपरोक्त बीज की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए किसान रादौर-जठलाना मार्ग पर उतर गए और दोनों ओर से यातायात रोक दिया। कृषि विभाग से एसडीओ अजय नरवाल व बीईओ सलिंद्र सिंह के समझाने पर किसानों ने जाम खोल दिया। करीब 30 मिनट मार्ग जाम रहा।

विज्ञापन


सरपंच सुनील कौशल, निर्मल सिंह, लाभ सिंह, कुलबीर खुर्दबन, जसविंद्र मलिक, नायब सिंह, सुरेश, रमेश, कर्ण सिंह ने बताया कि इस समय किसान 7301 व 7501 किस्म की धान के बीज की पौध तैयार करने के लिए संघर्ष कर रहा है। बाजार में कुछ ही दुकानों पर यह बीज उपलब्ध है। आरोप है कि दुकानदार ब्लैक में इस बीज बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन


किसान धान के बीज के लिए धक्के खा रहे हैं। इसलिए किसान रोष जताने पर मजबूर हुए। कृषि विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आमतौर पर 7301 व 7501 किस्म की धान के बीज की तीन किलो की थैली 1600 रुपये में मिलती है, पर दुकानदार ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में 3400 रुपये में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान लाडवा व कुरुक्षेत्र से भी इसी दाम पर धान का बीज खरीदने के लिए कतार में लगे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल रहा। उनकी मांग है कि सरकार व कृषि विभाग ब्लैक में बीज बेचने वालों पर कार्रवाई करे।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार अपनी निगरानी में कृषि विभाग के माध्यम से धान का बीज किसानों में बंटवाने का काम करे। सरकार की अनदेखी के कारण किसान भयंकर गर्मी में बीज लेने के लिए कतार में लगे हैं और ब्लैक में महंगे दामों में धान का बीज खरीद रहे हैं।

दो अधिकृत बीज विक्रेताओं का स्टॉक जांचा
किसानों के मार्ग जाम करने की सूचना पर रादौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में कृषि विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। किसानों के आरोपों की जांच करने के लिए रादौर के दो अधिकृत बीज विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर चेक किया। इनमें एक बीज विक्रेता की दुकान पर 7501 किस्म का नौ क्विंटल बीज गोदाम में रखवाया गया और गोदाम की चाबियां विभाग के अधिकारी अपने साथ ले गए। दूसरे बीज विक्रेता की दुकान पर बीज के स्टॉक बारे दुकानदार से लिखित में लिया गया कि उसके पास कितना स्टॉक है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों की ओर से अपनी निगरानी में बीज बंटवाए जाने की घोषणा की।


कृषि विभाग की ओर से अपनी निगरानी में धान का बीज बंटवाया जाएगा। कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सलिंद्र सिंह, बीईओ, कृषि विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed