{"_id":"58f3bc0c4f1c1b3874470caf","slug":"yamunanagar-engineyring-samman","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज के सात विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज के सात विद्यार्थी सम्मानित
yamunanagar beuro
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : yamunanagar
गांव धौलरा में मेन रोड पर स्थित नाम चर्चा घर में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सात विद्यार्थियों को डेरे की ओर से गांव धौड़ंग में चार वर्ष तक भट्ठा पाठशाला में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में होर्टिकल्चर डवेलपमेंट ऑफिसर रमेश सैनी मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। रमेश सैनी ने भट्ठा पाठशाला में सैकड़ों बच्चों को शिक्षित करने व गांव में जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने पर जेएमआईटी के छात्र सुखविंद्र, रविश, अंकित, मंदीप, अनुज, राहुल, विकास, स्वीटी को सम्मानित किया। इस अवसर पर डेरा प्रेमी जसवंत सिंह इंसा ने कहा कि जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सात विद्यार्थियों ने चार वर्षों में धौडंग़ के ईंट भट्ठों पर जाकर पाठशालाएं चलाकर सैकड़ों बच्चों को शिक्षित किया और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों से आज भट्ठों पर काम करने करने वाले मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज के सातों बच्चों की अब पढ़ाई समाप्त हो चुकी है। उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित कर डेरे की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है। मौके पर दर्शनलाल भंगी, जोगिंद्र सिंह, हरीश सेतिया, कंवरभान चमरोड़ी, जिलेसिंह, शोभादेवी, रीनादेवी, प्रियंका, शिमला देवी, जसवंतसिंह इंसा, तनुज, दिनेश, शालू, अर्पित, वैशाली, परम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन