फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, dahej, pita

दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीट घर से निकाला

Sat, 03 Jun 2017 12:09 AM IST
yamunanagar,beauro
yamunanagar,beauro Updated Sat, 03 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
 शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीड़न और बढ़ गया। कुछ दिन पहले आरोपियों ने दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया।  पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


लाल द्वारा भारत कालोनी निवासी स्वाति ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 30 अगस्त 2014 को हुडा सेक्टर 18 मकान नंबर 230 निवासी कुशल गोयल के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी सामान दिया था। शादी में दिए सामान से उसका पति कुशल गोयल, सास सुनीता, ससुर बृज मोहन गोयल और देवर मोहित संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे दहेज के लिए उत्पीड़ित करने लगे।
विज्ञापन


एक मार्च 2016 को उसने लड़की को जन्म दिया। आरोप है कि लड़की पैदा होने के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग और ज्यादा उत्पीड़न करने लगे। कई बार आरोपियों ने उसकी बेटी को मारने का भी प्रयास किया और उससे लड़का देने को लेकर उसे भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कुछ दिन पहले आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed