फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,collage, girls, sebi, nft,bombay

छात्राओं को बताए निवेश से ज्यादा रिटर्न पाने के टिप्स

Sat, 20 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,collage, girls, sebi, nft,bombay
छात्राओं को बताए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को निवेश करने के बाद ज्यादा रिटर्न हासिल करने टिप्स बताए गए। ऐसा ही कार्यक्रम गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में भी हुआ। दोनों कालेजों में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से आए ट्रेनर विश्वदीप शर्मा मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन


डीएवी गर्ल्स कॉलेज में प्रिंसीपल डॉ. सुषमा आर्य और वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. सुरेंद्र कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ट्रेनर विश्वदीप शर्मा ने छात्राओं को वित्तीय नियोजन के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने निवेश से ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि जब तक हमें मार्केट में उपलब्ध फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी नहीं होगी, तब तक निवेश नहीं कर पाएंगे। उन्होंने सेविंग (बचत) और इनवेस्टमेंट (निवेश) के अंतर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कई कंपनियां निवेशकों को पैसा दोगुना करने या ज्यादा लाभ देने का झांसा देकर स्वयं द्वारा संचालित योजनाओं में पैसा लगवा लेती हैं, लेकिन बाद में वह निर्धारित लाभ नहीं देती। इस कारण निवेशकों की उम्र भर की कमाई डूब जाती है। निवेशक सेबी की मदद से ऐसी कंपनियों के खिलाफ निशुल्क कानूनी लड़ाई लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूल 72 के जरिए निवेशक पता लगा सकता है कि कितने समय में उसका कितना पैसा डबल होगा। कंपनी उसे कितनी ब्याज दर दे रही है। उन्होंने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिहाज से बचत करनी बहुत जरूरी है। साथ ही उन्हें बताया गया कि वह फ्रॉड कंपनियों से स्वयं को कैसे बचा सकते हैं, ताकि वह निवेश को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन


छात्राओं को सेबी की कार्यप्रणाली से कराया अवगत
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड द्वारा निवेशकर्ताओं जुड़ी विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। सेबी के वक्ता विश्वदीप शर्मा ने छात्राओं को सेबी की कार्यप्रणाली, बाजार की दशाओं और विनियोग, निवेश के विभिन्न माध्यमों के बारे में बताया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीन डॉ. हरविंद्र कौर, डॉ. रंजना मलिक और स्टाफ  के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed