{"_id":"58cec8d04f1c1bf4431a1a06","slug":"yamunanagar-bhumi-kabja","type":"story","status":"publish","title_hn":"डारपुर में पंचायती जोहड की जमीन मे अवैध खुदाई जारी, प्रशासन मौन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डारपुर में पंचायती जोहड की जमीन मे अवैध खुदाई जारी, प्रशासन मौन
yamuna nagar beauro
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
cd
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली के गंाव डारपुर में जंगल के साथ लगती पंचायती जमीन में पिछले कई दिनों से अवैध मिट्टी खुदाई का काम जोरों से चल रहा है। पंचायत यहां पर खुदाई की किसी भी परमिशन से इंकार कर रहा है। ऐसे में अवैध खुदाई करने वाले लोग किसके कहने पर खुदाई कर रहे है। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से लगातार खुदाई करने वालों के खिलाफ कारवाई करने से पंचायत की चुप्पी कई सवाल खडे़ करती है। वहीं साथ लगते घरों को मिट्टी के डंफरों से उड़ने वाली धूल मिट्टी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डारपुर गांव में जंगल से सटी पंचायती जोहड़ की जमीन में पिछले कई दिनों से अवैध खुदाई का काम चल रहा है। इस अवैध खुदाई के कारण साथ लगती आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीपीओ छछरौली व वन विभाग को भी की मगर आज तक भी कोई कारवाई नही हुई। जिसके चलते लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष पनप रहा है। साथ लगती आबादी के लोगों का कहना है कि एक तरफ तो सरपंच जंगल के साथ बसने वाले लोगों को मिट्टी भराई से भी रोकते है वहीं उनके घरों के साथ लगते रकबे में पिछले कई दिनों से अवैध खुदाई का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जहां से दिन-रात अवैध खुदाई की जा रही है वह पंचायती जोहड़ बताया जा रहा है। ऐसे में पंचायत की तरफ से कार्रवाई बनती है लेकिन आज तक भी सरपंच या अन्य किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इधर आकर नही देखा। जिस कारण अवैध खुदाई करने वालों के हौसले बुलंद है।
उनके रकबे से बाहर है यह जमीन : रेंज ऑफिसर
वन रेंज अधिकारी छछरौली राजीव कांबोज का कहना है कि उन्होंने अवैध खुदाई वाले क्षेत्र का मौका किया है। जहां पर यह खुदाई हो रही है वह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उसके बाद भी उनकी तरफ से जो कार्रवाई बनेगी वह करेगें।
विज्ञापन
अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : सरपंच
डारपुर सरपंच नरेश कौर बलवंत का कहना है कि जहां पर अवैध खुदाई की गई है। वह पंचायती जोहड़ की जमीन है उन्होंने किसी को कोई परमिशन नहीं दी। जैसे ही उनको पता चला तो उन्होंने इसके बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया था। उनका कहना है कि जिन लोगों ने यहां से अवैध खुदाई की उनको फोन करके यहंा से मिट्टी उठाने से रोकने के बारे में कहा तो उन लोगों ने उल्टा उनको गोली मारने की धमकी भी दे रखी है। जैसे ही वह उनकी शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन जाने लगे तो दोनों गावों के मौजिज लोगों के सामने धमकी देने वालों के परिजनों ने माफी मांग ली। जिस पर यह मामला दबा दिया गया। लेकिन यह लोग अब भी अवैध खुदाई करने से बाज नही आ रहे।
जानकारी में नही : बीडीपीओ
ब्लॉक पंचायत अधिकारी छछरौली साहब सिंह का कहना है कि डारपुर में पंचायती जमीन में हो रही अवैध खुदाई की उनको जानकारी नही है। फिर भी वह वहां का मौका कराएंगे। जो भी दोषी पाया गया उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौका कर आला अधिकारियों को दे दी रिपोर्ट : ग्राम सचिव
ग्राम सचिव राजिद खान का कहना है कि जैसे ही उनको सूचना मिली तो उन्होंने अवैध खुदाई वाले स्थान का मौका मुआयना करके रिपोर्ट आला अधिकारियों को दे दी है। बीती रात भी उनको सूचना मिली थी कि कुछ लोग जेसीबी व डंफरों के साथ अवैध खुदाई कर रहे है। इसकी सूचना भी उन्होंने रात को पंचायत अधिकारी को फोन पर दे दी थी। अब पंचायत की तरफ से प्रस्ताव डालकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।