{"_id":"64873066719946972d046f55","slug":"yamunanagar-accused-of-drug-smuggling-hit-the-sub-inspector-with-scooty-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: नशा तस्करी के आरोपी ने स्कूटी से सब इंस्पेक्टर को मारी टक्कर, चालक पकड़ा, साथ बैठा उसका भाई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: नशा तस्करी के आरोपी ने स्कूटी से सब इंस्पेक्टर को मारी टक्कर, चालक पकड़ा, साथ बैठा उसका भाई फरार
Mon, 12 Jun 2023 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Jun 2023 08:19 PM IST
सार
पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि घायल कर्मचारी को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान नशा तस्करी के आरोपी ने स्कूटी से थाना रादौर के सब इंस्पेक्टर नर सिंह को टक्कर मार घायल कर दिया। इसमें नर सिंह की टांग की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया, वहीं कई चोटें भी आईं। टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों ने स्कूटी चला रहे डेहा बस्ती के अनिल कुमार को पकड़ लिया, जबकि स्कूटी सवार उसका भाई फरार हो गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी अनिल पर नशा तस्करी के आरोप में मामला चल रहा है। पुलिस ने मामले में सब इंस्पेक्टर राजीव की शिकायत पर अनिल व उसके भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर बाद रादौर में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान डेहा बस्ती के अनिल कुमार व उसका भाई स्कूटी पर मौके से निकल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके। अनिल ने सब इंस्पेक्टर नर सिंह को स्कूटी से टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर लगने से स्कूटी सहित सड़क पर गिरे अनिल कुमार को पुलिस कर्मचारियों ने हिरासत में ले लिया, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि घायल कर्मचारी को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है।- कमलजीत सिंह, प्रभारी, थाना रादौर।