फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: 11 year old child had gone for a walk from home, reached Mansa by train

यमुनानगर: घर से सैर करने निकला था 11 साल का बच्चा, ट्रेन में बैठकर पहुंच गया मानसा

Tue, 03 Oct 2023 05:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 05:12 PM IST
सार

मानसा रेलवे स्टेशन से दुकानदार ने परिजनों को फोन कर बच्चे से मिलवाया। बच्चा जवाहर नगर से लापता हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Yamunanagar: 11 year old child had gone for a walk from home, reached Mansa by train
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में जवाहर नगर से लापता हुआ 11 साल का बच्चा मानसा रेलवे स्टेशन से परिजनों को मिल गया। दरअसल, बच्चा सैर करने के बाद जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से दिल्ली श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठ गया था। भूख लगने पर जब वह पंजाब के मानसा रेलवे स्टेशन पर उतरा तो पैसे न होने पर दुकानदार ने उससे पूछताछ की और उसके परिजनों से संपर्क कर उनसे मिलवाया। परिजनों ने दुकानदार को आभार जताया। 

विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा जसप्रीत सिंह उर्फ बॉबी ग्रेट वे स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसका बेटा जसप्रीत घर से कुत्ता लेकर सैर पर निकला था, लेकिन उसके बाद न तो उसका बेटा वापस आया।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद उनका कुत्ता घर आ गया था। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत फर्कपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। उधर, परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम उसकी पत्नी के फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह मानसा रेलवे स्टेशन से बोल रहा है। उन्हें एक 11 साल का बच्चा मिला है। जो खुद को यमुनानगर जवाहर नगर का बता रहा है। इसके बाद उन्होंने बच्चे से बातचीत की और वीडियो कॉल की। वह उनका ही बेटा जसप्रीत सिंह था। वे तुरंत मानसा पहुंचे। अपने बच्चे को देखकर उनकी जान में जान आई। 

ऐसे पहुंचा मानसा 
भूपिंद्र ने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे से उसके लापता होने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर सैर करते हुए आया था। यहां उसे एक ट्रेन खड़ी मिली और उसमें सवार हो गया। इसके बाद ट्रेन चल पड़ी। वह बार- बार जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के आने की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन नहीं आया। भूख लगने पर वह ट्रेन से नीचे उतर गया। उसने रेलवे स्टेशन पर एक दुकानदार से खाने को मांगा। जब उसने उससे रुपये मांगे तो उसने रुपये नहीं होने की बात कही। इसके बाद दुकानदार ने उसकी जानकारी ली। उसे अपनी मां का मोबाइल नंबर याद था। दुकानदार ने उसकी मां के नंबर पर फोन किया और उसके परिजनों को उसके बारे में बताया। 


लापता बच्चा मनसा से मिल गया है : शीलावंती
फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि जवाहर नगर से लापता हुआ बच्चा मानसा से मिल गया है। वह अचानक ट्रेन में बैठकर वहां पहुंच गया था। परिजनों ने मामले में बच्चे के अगवा होने का मामला दर्ज कराया था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed