फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunagar news

हरकत में आया विभाग, फैक्ट्री मालिक को दिया नोटिस

Tue, 01 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
रुकाली गांव में लगी टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों की एकजुटता के चलते प्रदूषण विभाग हरकत में आया। विभाग ने यहां मौके का मुआयना किया। मौका मुआयना के तहत प्रदूषण विभाग की टीम को यहां ढेरों खामियां मिली।
विज्ञापन


प्रदूषण विभाग ने फैक्ट्री मालिक को 15 दिन के अंदर-अंदर सभी खामियों को दूर करने का नोटिस थमाया है अन्यथा उक्त फैक्ट्री को बंद कर दिया जाएगा। मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन के गांव में पहुंच कर फैक्ट्री के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो साल पहले मलिकपुर बांगर व रुकाली गांव के बीच में नीलकंठ नामक एक फैक्ट्री लगाई गई थी। उस समय इस फैक्ट्री में गोदाम बनाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह फैक्ट्री बन कर तैयार हुई और रातों रात फैक्ट्री मालिक ने पुराने टायरों के ढेर लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते यहां पर टायरों से तेल निकालने का काम शुरू कर दिया था। जैसे ही फैक्ट्री चली तो गांव में लोगों को फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं से परेशानी होनी शुरू हो गई। तब से लेकर आज तक ग्रामीण इस फैक्ट्री को बंद करने या प्रदूषण नियंत्रण के स्थाई इंतजाम करने की मांग करते आ रहे हैं।

ग्रामीणों की मेहनत लाई रंग
गांव के कर्ण सिंह, रणधीर सिंह, संजीव राठी, रामकरण, साहिल, रवि आदि का कहना है कि वह इस फैक्ट्री को बंद कराने या प्रदूषण नियंत्रण कराने को लेकर पिछले दो साल से संघर्ष करते आ रहे हैं। मामला मीडिया में आने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आंखें खुली और हरकत में आते ही विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सभी आरोपों को सही पाया। उनका कहना है कि अगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पहले ही उचित कार्रवाही करता तो इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों, पशुओं व फसलों को बीमारियों से न जूझना पड़ता। टायरों के जलने से निकलने वाले जहरीले कार्बन को यहां स्टोर करने का कोई स्थाई इंतजाम नहीं है। यहां से निकलने वाली काली राख व धुंआ फसलों के साथ-साथ आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। हालात इतने बुरे हो गए हैं कि ग्रामीण खुली हवा में सांस भी नहीं ले सकते।


ये मिली खामियां
समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कुंभकर्णी नींद खुली। उसके बाद विभाग की टीम ने यहां आनन-फानन में यहां मौका मुआयना किया। विभाग के रीजनल अधिकारी संजीव बुद्धि राजा ने बताया कि क्षेत्र के एसडीओ विपिन कुमार ने अपनी टीम के साथ मलिकपुर बांगर में लगी नीलकंठ फैक्ट्री का दौरा किया। जहां टीम को फैक्ट्री में भारी खामियां मिली। उनका कहना है कि कार्बन को स्टोर करने के लिए स्थाई इंतजाम नहीं है। फैक्ट्री का एरिया नीचे से कच्चा है। चारदीवारी आज तक नहीं बनाई गई। इसके अलावा भी कई कमियां मिली। इन सभी कमियों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नीलकंठ फैक्ट्री के मालिक को नोटिस थमाया है। जिसमें 15 दिन के भीतर सभी कमियों को पूरा करने की हिदायत दी गई है। उसके बाद फैक्ट्री के उपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed