फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna news

चालक-परिचालकों सहित महाप्रबंधकों व बस स्टैंड इंचार्जों पर भी नकेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
yamuna news
यमुनानगर। सरकार ने चालक-परिचालकों के साथ-साथ अब महाप्रबंधकों और बस स्टैंड प्रभारियों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसके तहत रोडवेज विभाग के उप परिवहन नियंत्रक की ओर से कुछ दिन पहले राज्य के सभी रोडवेज डिपो में नई हिदायतों की प्रति जारी की गई है। इसके तहत कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए पहले से कठोर हिदायतें लागू की गई हैं।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत यदि निरीक्षण दल (फ्लाइंग टीम) को कोई बस अपने निर्धारित समय से पहले मिलती है और संबंधित संस्थान प्रबंधक व बस स्टैंड प्रभारी द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो संस्थान प्रबंधक व स्टैंड इंचार्ज पर पहली बार एक हजार, दूसरी बार दो हजार उसके बाद पांच हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। इतना ही नहीं विभागीय आदेशों के मुताबिक यदि समय से पूर्व बस को बस स्टैंड में लाने पर चालक व परिचालक पर जुर्माना किया जाएगा। इसमें तीन प्रकार की कैटेगरी रखी गई हैं। जिसमें इनटाईम से एक घंटा पहले आने पर एक हजार रुपये, दो घंटे पहले आने पर दो हजार रुपये, इससे भी पहले आने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। दरअसल कई बार रोडवेज कर्मी जल्दी के चक्कर में बस को निर्धारित समय से पहले बस को अड्डे में ले आते हैं। विभाग का मानना है इस तरह पहले बस आने से विभाग को नुकसान हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

राज्य में यहां-यहां है रोडवेज डिपो
हरियाणा रोडवेज विभाग के कुल 24 डिपो और 11 सब डिपो हैं। इनमें चंडीगढ़, पानीपत, दिल्ली, यमुनानगर, गुरुग्राम, पलवल, सिरसा, अंबाला, कैथल, पंचकूला, करनाल, फरीदाबाद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, नारनौल, जींद, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, हिसार, चरखी दादरी, फतेहाबाद, नूह व झज्जर डिपो हैं। इसी तरह डबवाली, नारायणगढ़, कालका, तोशाम, गोहाना, सफीदों, पिहोवा, हांसी, लोहारू, टोहाना व बहादुरगढ़ बस डिपो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम सीट पर परिचालक बैठा मिला तो लगेगा जुर्माना
नई हिदायतों के मुताबिक यात्रा के दौरान यदि परिचालक (कंडक्टर) प्रथम सीट पर बैठा मिला तो उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जब प्रथम सीट विभाग के स्टाफ की है। जबकि कंडक्टर के लिए बस में निर्धारित पीछे की सीट की हुई है। लेकिन अभी भी बहुत से कंडक्टर यात्रा के दौरान प्रथम सीट पर बैठकर ही बैठते हैं।

वर्जन
विभाग की नई हिदायतों की प्रति मिल चुकी है। जिन्हें पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इन हिदायतों के बारे में चालक व परिचालकों को अवगत करवाया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को समय से बस मिले इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है तथा जहां भी हमें जरूरत लगे वहां बस लगाई जाती है।
बालकराम, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed