फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, wife,ded,hadsa

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति और बेटी घायल

Wed, 05 Apr 2017 12:09 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Wed, 05 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव तुंबी बस स्टैंड के नजदीक टाटा 407 की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात टाटा-407 गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिला अंबाला के बड़ा गांव निवासी लाभ सिंह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया वह अपनी पत्नी 47 वर्षीय लीला देवी व लड़की प्रवीन कुमारी के साथ तीन अप्रैल को सुबह 10 बजे बाइक पर किसी काम से बिलासपुर की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव तुंबी के बस स्टैंड के समीप पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही टाटा 407 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से डर गया घोड़ा, रेहड़ा पलटने से पिता-पुत्र घायल
गांव दड़वा माजरी निवासी गुलफाम ने बुडिय़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया वह रेहड़ा चलाने का काम करता है। एक अप्रैल को वह अपने 15 वर्षीय लड़के समीर के साथ रेहड़ा लेकर किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव फतेहपुर के समीप पहुंचे तो सावनपुरी निवासी दीपक ने तेज गति से बाइक चलाकर उसके रेहड़े में टक्कर मार दी। इससे घोड़ा डर गया और रेहड़ी पलट गई। हादसे में वह दोनों घायल हो गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बाइक चालक दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
यमुनानगर। दामला में घायल युवक की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दामला निवासी 35 वर्षीय अनिल राज मिस्त्री का काम करता था। सोमवार शाम को वह घूमने के लिए सड़क की तरफ  गया, तभी किसी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोग ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी हालत में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ और मंगलवार सुबह उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाते ही थाना सदर यमुनानगर से सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जगतार सिंह, लखविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


 
तीर्थ नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
यमुनानगर। तीर्थ नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पश्चिमी बंगाल के जिला जलपाइगुड़ी के गांव सिलीगुड़ी निवासी मनी ने बताया कि वह अपने 32 वर्षीय पति संजीत कुमार के साथ तीर्थनगर में किराये के मकान में रहती है। पति फैक्ट्री में काम करते थे और शराब पीने के आदी थे, इसलिए वह कई दिन से काम पर भी नहीं जा रहे थे। सोमवार रात वह खाना खाकर कमरे में फर्श पर सो गए और करीब साढ़े 11 बजे जब वह उन्हें उठाने लगी तो वह नहीं उठा। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed