फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, shivir me dikha utsah

रक्तदान के प्रति दिखा उत्साह, 110 यूनिट रक्त एकत्रित

Tue, 29 Nov 2016 11:54 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 29 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, shivir me dikha utsah
gjh - फोटो : jghj
राजकीय उच्च स्कूल बक्करवाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका आयोजन ग्राम पंचायत बक्करवाला, राजकीय कॉलेज छछरौली, राजकीय उच्च स्कूल बक्करवाला व एचडीएफसी बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर में कुल 110 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद् की अध्यक्षा रेणू बाला और समाजसेवी ऋषिपाल इंजीनियर ने भी हिस्सा लिया और रक्तदान किया। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने कार्यक्रम में बोलते हुए अपने नेत्रदान करने की घोषणा की। उनके बाद पूर्ण सिंह फौजी और समाजसेवी जय कुमार रोहिल्ला ने भी नेत्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छछरौली पंचायत एसोसिएशन के प्रधान और खिजराबाद के सरपंच प्रवीन अग्रवाल ने भी स्कूल को 11000 रुपये दान स्वरूप दिए। कार्यक्रम की मुख्यातिथि रेणू बाला ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। एक बार का रक्तदान कई जिंदगियां बचा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि जो रक्त हम दान कर चुके होते हैं वही रक्त दोबारा से हमारे शरीर में बनना शुरू हो जाता है और शरीर में हमारे रक्त की क्षतिपूर्ति हो जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही पुण्य का कार्य है और जिंदगी में हर किसी को एक बार रक्तदान करना चाहिए।  मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता, बक्करवाला के सरपंच अशोक मान, रमेश धारीवाल, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान, भाजपा मंडल के महामंत्री बलिद्र मुजाफत कलां, मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा, गौरव गुप्ता, महेद्र सिंह कलेर, सुशील कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed