फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar,shiv sena,dimond,

आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के परिजनों को मिले सम्मानजनक राशि

Tue, 27 Sep 2016 12:30 AM IST
yamuna nagar
yamuna nagar Updated Tue, 27 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 उड़ी के सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिवारों को सम्मान जनक राशि देने, परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने और परिवार में बच्चों की मुफ्त शिक्षा का इंतजाम करवाने की मांग को लेकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



जिला प्रधान विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिव सेना के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार सुबह जगाधरी अनाजमंडी गेट पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का विरोध किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। सभी सदस्य नेशनल हाईवे 73 से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


जिला प्रधान योगेश, अमकेश, प्रमोद ने कहा पिछले दिनों उड़ी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को केवल पांच-पांच लाख रुपये देकर सिर्फ दिखावा किया गया है, जोकि शहीदों का अपमान है। दूसरी तरफ अगर देश का कोई भी खिलाड़ी छोटा या बड़ा मेडल लेकर आता है तो उनके लिए देश के खजाने खोल दिए जाते है और करोड़ों रुपया  लुटाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को चाहिए कि शहीदों के परिवारों की आर्थिक रूप से जहां तक हो सके हर संभव मदद की जाए। इसके अलावा परिवार को नौकरी, पढ़ने वाले बच्चों की मुफ्त शिक्षा, छात्रवृति व परिवार की देखरेख की पूरी जिम्मेवारी सरकार को लेनी चाहिए, ताकि देश की सुरक्षा में भर्ती होने वाले सैनिक उत्साहित होकर देश की रक्षा में निष्ठापूर्वक लग सके। उन्होंने मांग की है कि सैनिकों को उत्साहित करने व शहीदों के परिजनों उत्साहित करने के लिए नीतियां तय करनी चाहिए। प्रदर्शन में प्रदीप, हर्ष, मनोज, राकेश, जस्सी, सत्यम, चंद्रशेखर, प्रमोद शर्मा, अमरीक, योगश गुप्ता, कीमती आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed