फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamuna Nagar Nigam Election, Rajiv Garden residents announced boycott, displeasure over these major demands

यमुनानगर निगम चुनाव: राजीव गार्डन निवासियों ने किया बहिष्कार का ऐलान, इन प्रमुख मांगों को लेकर है नाराजगी

Fri, 14 Feb 2025 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Feb 2025 01:55 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। उनका कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Yamuna Nagar Nigam Election, Rajiv Garden residents announced boycott, displeasure over these major demands
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

गलियों-नालियों न बनने के रोष में नगर निगम के वार्ड-21 के राजीव गार्डन (बैंक कॉलोनी) के लोगों ने नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इस बारे एक पोस्टर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लगा दिया, वहीं हाथों में यह लिखे पम्पलेट लेकर रोष जताया। ऐसे ही अक्तूबर-2023 में विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर में भी निवासियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था, पर मौजूदा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के विधायक बनने से पहले दिए छह माह में गलियों-नालियों का निर्माण कराने आश्वासन पर मतदान करने पर राजी हो गए थे।

विज्ञापन


जबकि आश्वासन के पांच माह बाद भी गलियों-नालियों का निर्माण कार्य नहीं लग पाया है, ये आरोप लगाते हुए कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लगाए पोस्टर में लिखा है कि गली पक्की नहीं तो वोट नहीं। साथ ही लिखा है कि वार्ड नंबर-21 राजीव गार्डन नजदीक बैंक कॉलोनी की गली पक्की करवाने का मंत्री द्वारा शपथ पत्र देने उपरांत भी गली पक्की न बनने पर समस्त निवासियों ने नगर निगम के चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है। अत: समस्त मेयर व पार्षद के उम्मीदवारों से निवेदन है कि राजीव गार्डन के निवासियों से वोट मांगकर स्वयं को शर्मिंदा न करें। 
विज्ञापन


मंत्री ने विधायक बनने से पहले दिया था लिखित आश्वासन 
कॉलोनी के लोगों ने अक्तूबर-2023 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भी नौ सितंबर को विस चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। तब भी ऐसा पोस्टर कॉलोनी में लगाया था और रोष प्रदर्शन किए गए थे। कॉलोनी के राजेंद्र सिंह रावत, पुरुषोत्तम शर्मा, अंगत सिंह, ओपी शर्मा, सुभाषचंद, राजेंद्र, प्रह्लाद राय, जस्सी रावत, पुष्पा रानी, तेजेंद्र कौर, मंजू, शिक्षा रानी ने बताया कि कॉलोनी में पक्की गलियों व नालियों की मांग से वार्ड पार्षद रहे अभिषेक मोदगिल, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा से लेकर नगर निगम अफसरों को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि वार्ड रादौर विधानसभा क्षेत्र में लगता है, इसलिए गत विस चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी रहे श्याम सिंह राणा 12 सितंबर को कॉलोनी में पहुंचे और निवासियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदान के लिए राजी किया था। इस दौरान श्याम सिंह राणा द्वारा लिखकर दिया था कि मैं स्वयं या मेरी पार्टी जीते या हारे, मैं स्वयं वार्ड-21 की गलियों-सड़कों व पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने का वादा करता हूं, जो कि मैं चुनाव होने के छह माह के अंतर्गत कराने का पाबंद रहूंगा।

निवासियों का आरोप है कि श्याम सिंह राणा रादौर विधायक बनने के बाद सरकार में कृषि मंत्री भी बन गए हैं, पर उनकी कॉलोनी में पक्की गलियों-नालियां नहीं बन पाई हैं। जबकि श्याम सिंह राणा सहित नगर निगम अफसरों ने भी चुनाव बाद निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया था, जो पूरा न होने से निवासियों को जगह-जगह से उखड़ी व गड्ढों वाली कच्ची गलियों में आते-जाते ठोकरें खाते आना-जाना पड़ रहा है।


कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश में जलभराव में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिसमें बच्चों को स्कूल और बड़ों को अपने कामों से कॉलोनी से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। जलभराव के चलते घरों में पानी घुसने के साथ जहरीले जीव भी आ जाते हैं, जिनसे अनहोनी का भय रहता है। साथ ही जलभराव के बीच बिजली के खंभों से करंट लगने की आशंका भी रहती है। निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में 1984-85 की बसी हुई है और अब तक 90 प्रतिशत पक्के मकान बने हैं। सभी संपत्ति व अन्य कर व शुल्क नगर निगम व अन्य विभागों को दे रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें पक्की गलियां व नालियां नसीब नहीं हो पाई है। 
-------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed