{"_id":"58e538284f1c1b82575b4b1d","slug":"yamuna-nagar-logo-ne-sharab-theke-ka","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी और अंग्रेजी शराब ठेका खोलने के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी और अंग्रेजी शराब ठेका खोलने के विरोध में उतरे लोग
yamuna nagar beuro
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
v
- फोटो : yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी के लोहरान मोहल्ले में बुधवार को 50 मीटर की दूरी पर छह मंदिर, दो स्कूल और गुरुद्वारा होने के बावजूद शराब ठेका खोला जा रहा है। स्थानीय निवासियों समेत मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं और गुरुद्वारा के सेवादार और संगत विरोध में उतर आए हैं। क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचकर रोष-प्रदर्शन किया। साथ ही डीसी रोहतास सिंह खरब के नाम लिखित में शिकायत दी। वहीं, नगर निगम मेयर से मिलकर ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करने की गुहार लगाई।
जगाधरी में वार्ड नंबर-3 के अंतर्गत लोहरान मोहल्ले के रिहायशी इलाके में देशी व अंग्रेजी ठेका खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि ठेके के 50 मीटर की दूरी पर ही राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भगवान महावीर दिगंबर जैन गर्ल्स हाईस्कूल, दो दिगंबर जैन मंदिर, प्राचीन संतोषी माता मंदिर, चिड़िया मंदिर, श्रीश्याम स्नेही संकीर्तन मंडल मंदिर, श्रीलक्ष्मी भगवान निवास एवं श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर व दो गुरुद्वारे हैं। साथ ही ठेके के चारों ओर रिहायशी मकान हैं। पास में सब्जी मंडी भी है और सड़क से खेड़ा बाबा मंदिर को रास्ता जाता है। स्थानीय निवासियों के अलावा मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं व गुरुद्वारों के सेवादार व संगत विरोध किया। इसको लेकर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचकर रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कहा ठेका खुलने से यहां मंदिरों व गुरुद्वारों में आने वाले लोगों की भावनाएं आहत होंगी। वहीं, स्कूलों आने-जाने वाले विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ेगा। इसी को लेकर वह ठेके का विरोध कर रहे हैं और किसी भी कीमत पर यहां ठेका खुलने नहीं देंगे।
डीसी के नाम दी अलग-अलग शिकायतें ठेके दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग
गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा मोहल्ला लोहरान की ओर से डीसी रोहतास सिंह खराब को शिकायत दी गई। गुरुद्वारे के सेवादार सुखविंद्र सिंह ने कहा ठेका खुलने से संगत को परेशानी होगी, इसलिए इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई है। इस तरह भगवान महावीर दिगंबर जैन, गर्ल्स हाईस्कूल की प्रिंसिपल ने भी डीसी के नाम शिकायत देकर ठेका लोहरान मोहल्ले से हटाने की मांग की। राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के प्रिंसिपल ने डीसी के नाम दी शिकायत में बस्ती में ठेका न खोलने की गुहार लगाई। कहा स्कूल 12वीं कक्षा तक है। अगर क्षेत्र में ठेका खुलता है तो विद्यार्थियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा, इसलिए ठेको को कहीं ओर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
लोहरान मोहल्ला के लोग ठेका के विरोध में मिले थे। उनकी शिकायत को डीसी व डीईटी एक्साइज को भेज दी है। विभाग को चाहिए ठेकों को खोलने की प्रक्रिया से किसी प्रकार से लोगों की भावना आहत न हों। सर्वे के दौरान स्पष्ट होना चाहिए था कि ठेका कहां खोला जाए।
सरोज बाला, मेयर, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।
कई जगह शराब ठेकों का विरोध हुआ है। लोगों की भावनाएं और ठेकेदार का व्यापार विभाग को देखना है। ऐसे में संबंधित क्षेत्र के लोग कमेटी बना लें, जिसमें पार्षद को शामिल कर बताएं कि ठेका कहां खोला जाए। कमेटी के निर्णय पर ही ठेका खोल दिया जाएगा।
सेवा सिंह, डीईटीसी, एक्साइज विभाग।