फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, kanwar, pal, portal, agriculture, market, national

राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल में हरियाणा राज्य भी शामिल : कंवरपाल

Tue, 15 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ यमुनानगर Updated Tue, 15 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, kanwar, pal, portal, agriculture, market, national
पानीपत - फोटो : bureau
मार्केट कमेटी रादौर के कार्यालय परिसर में सोमवार को मार्केट कमेटी रादौर के नवनियुक्त अध्यक्ष कल्याण सिंह मंधार व उपाध्यक्ष चरण सिंह टोपरा का पद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष कवंर पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता सीपीएस श्याम सिंह राणा ने की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष कंवर पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिंद्धात पर कार्य कर रही है। हरियाणा एक-हरियाणवी एक के आदर्श पर चलते हुए सरकार ने प्रदेश के समान विकास, जन-जन के कल्याण एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल कार्यक्रम के तहत देश के आठ राज्यों में हरियाणा राज्य को भी शामिल किया गया है तथा प्रदेश की 37 अनाज मंडियों को इस प्लेटफार्म से जोड़ा गया हैं और मार्च 2017 तक प्रदेश की सभी मंडियों को इस प्लेटफार्म से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्गों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने मार्केट कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी और आशा व्यक्त कि है की वे अपनी जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे तथा किसानों की समस्याओं को बेहतर ढंग से दूर करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सीपीएस श्यामसिहं राणा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, कमजोर वर्गाें, किसानों व महिलाओं सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में जनहित के अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाएं लागू की गई है जिनमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, आपकी बेटी -हमारी बेटी योजना आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर  लाल द्वारा पिछले दो वर्ष में यमुनानगर जिला के लिए 1500 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की घोषणाएं की गई। जिनमें से कई कार्य पूरे हो गए है तथा कई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने मार्किट कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है और पार्टी में सभी वर्गो के लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीपीएस श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, मान सिंह आर्य, महेंद्र खदरी, अर्जुन पंडित, राजकुमार शर्मा, विनोद सिंगला, जयनारायण सढुरा, सुनील बुबका, राजकुमार घिलौर, हैप्पी खेडी, मलखानसिंह ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed