{"_id":"580cfb764f1c1b3924bc1838","slug":"yamuna-nagar-huda-parisar-no-saf-safae","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा मार्केट में एक सप्ताह से नहीं लगा झाडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा मार्केट में एक सप्ताह से नहीं लगा झाडू
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : g
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में हुडा सेक्टर-17 की मार्केट में एक सप्ताह से झाडू नहीं लग पाया है। इसकी वजह से रेडक्रास भवन के समीप मेन मार्केट में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगा हैं। गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। गंदगी वजह से दुकानदारों की ब्रिक्री पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
हुडा निवासियों ने समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के साथ 15 अक्टूबर को टू रिजोल्व ग्रिवेंसेस ऑफ रेजिडेंट की बैठक की थी। इसमें सेक्टर की सफाई का मुद्दा उठाया गया था। किंतु बैठक के बाद से ही कोई सफाई कर्मचारी हुडा के बाजारों में सफाई करने नहीं पहुंचे हैं। दुकानों के आगे गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। गंदगी की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
दुकानदार गगनदीप, एसएस चौधरी, जग्गा, कमल कामरा, शैल त्रिपाठी, अनुराग मलिक, सुजान ने कहा कि दीपावली का त्योहार शुरू हो गया हैं, किंतु सेक्टर में चारों ओर कचरा-कूड़ा बिखरा पड़ा है। सरकार स्वच्छता अभियान के अंजाम देना चाहती है, किंतु प्रशासन सफाई को लेकर बिल्कुल उदासीन है। 15 हजार की आबादी सिर्फ सेक्टर-17 की है।
विज्ञापन
77 सफाई कर्मियों में सिर्फ 20 से पूरे हुडा की सफाई का काम लिया जा रहा है। एक-एक सप्ताह तक सफाईकर्मी गायब रहते हैं। पूछने पर बताते हैं कि रैली में गए थे। आराम करने के लिए छुट्टी ली थी। सेक्टर की सफाई का ठेका लेने वाला ठेकेदार जींद का है। नियुक्त सफाई कर्मियों के काम की कभी फीड बैक लेने नहीं आता। सफाई और सीवरेज का काम फिर से हुडा देखने लगा है। उन्होंने हुडा प्रशासन से मांग की कि जब तक ठेकेदार, सुपरवाइजर और कर्मचारी सेक्टर के लोगों से फीडबैक लेकर न जाएं, उनकों पैसे का भुगतान नहीं किया जाए।