फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, dalit, pichhado ki bat

दलित और पिछड़े वर्ग की आवाज नहीं दबने दूंगा: राजकुमार सैनी

Mon, 21 Nov 2016 11:43 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Mon, 21 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, dalit, pichhado ki bat
s - फोटो : s
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वर्ष 2005 में हुड्डा सरकार ने आरक्षण का बीज बोया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि पूरा हरियाणा आरक्षण के नाम पर आग के हवाले कर दिया गया। कांग्रेस ने गरीब और दलित वर्ग को केवल 35 किलो अनाज तक ही सीमित करके रख दिया है।
विज्ञापन

वे कपालमोचन स्थित प्रजापति धर्मशाला में समस्त समाज द्वारा लोकतंत्र सुरक्षा मंच साढौरा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन पर हमेशा से भाई चारे को खराब करने का दोष लगता रहा है, लेकिन वह हमेशा गरीब व दलित समाज के हक और भलाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी सोच है की समाज में सभी को समानता का हक मिले। कोई भी वर्ग गरीब जीवन न व्यतीत करे।
विज्ञापन


वह आरक्षण के खिलाफ नही हैं। प्रत्येक जाति को संख्या या आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, यही उनकी लड़ाई है। वह किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। लोकतंत्र में सबकों अपनी बात रखने व समानता से जीने का हक है। उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फूले के जन्मदिवस पर 28 नवंबर को कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में होने वाले महासम्मेलन में पहुंचने का समस्त बिरादरियों को न्यौता भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप मेरा साथ दो मैं आपके हक की लड़ाई लड़ने से पीछे नही हटूंगा। मैने हमेशा समाज सुधार की राजनीति की है। पद कभी बड़ा नही होता, सोच हमेशा बड़ी होनी चाहिए। कुछ लोगों ने प्रदेश में अपने निजी लाभ के लिए राजनीति की दुकानें खोल ली हैं। उन्हें गरीब, दलित, पिछड़े व आम जनता से कोई सरोकार नही है। सैनी ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए राजनीति करते हैं। उन्हें सत्ता का कोई मोह नही है।


यदि किसी भी जाति के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुई तो वे चुप नही बैठेंगे। मौके पर सभी बिरादरियों के प्रधान व मौजूद लोगों ने हाथ खड़े कर सांसद को भरोसा दिलाया कि वे 28 नवंबर को कुरूक्षेत्र में पहुंचेंगे। इससे गदगद सांसद ने कहा कि 2019 का इतिहास 2016 में कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में लिखा जाएगा। मंच संचालन सैनी समाज के प्रवक्ता कुलदीप सैनी ने किया। लोकतंत्र सुरक्षा मंच की ओर से सांसद को शाल व पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व विधायक व चेयरमैन रोशन आर्य, दरबारी लाल चौहान, नाथीराम, डा. गोपाल राणा,हरपाल राणा, प्रेमपाल, ओमपाल कश्यप, रणधीर सिंह,दर्शनलाल,बुटा सिंह, जसवंत सिंह, सुलेख चंद, संतोष, राजकुमार जोगी समाज, रणधीर सैनी, प्रेम जोगी, मा. विनोद, रधुबीर मुगलवाली,जगपाल, सैन समाज से फकीर चंद, दर्शन लाल उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed