फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, dabe se kabu

ढाबे से पकड़ा 55 किलो चुरापोस्त, एक गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2017 12:34 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sat, 07 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  dabe se kabu
c - फोटो : amar ujala
सीआईए टू स्टाफ की टीम ने नेशनल हाइवे स्थित ढाबों पर चेकिंग के दौरान 55 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। मौके से दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ खिजराबाद थाने मेें एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नेशनल हाइवे किनारे बने ढाबों पर बिक रहे नशीले पदार्थों की खबर को अमर उजाला ने 28 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन



पिछले काफी समय से छछरौली से कलेसर तक नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। इसकी वजह से क्षेत्र के युवा नशे के आदि होते जा रहे हैं। सीआईए टू इंचार्ज नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि फैजपुर में बने ढाबों पर अवैध नशे का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई, जिसमें नायब तहसीलदार सढौरा जयभगवान को मजिस्ट्रेट बनाया गया। टीम में उनके अलावा राजेश राणा एएसआई, राजू राणा हैड कांस्टेबल व रोहन चौधरी अऔर कुलदीप शामिल थे। टीम ने फैजपुर स्थित मित्रां दा ढाबा पर रेड मारी, जहां एक स्विफ्ट कार में चूरापोस्त बेचा जा रहा था। मौके से  तेजपाल निवासी फैजपुर को पकड़ लिया गया, जबकि प्रदीप निवासी फैजपुर भागने में कामयाब हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 55 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। टीम ने खिजराबाद पुलिस में मामला दर्ज करवाकर पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed