फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, bharti ke nam thagi

बेटी को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 01 Apr 2017 12:34 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Sat, 01 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, bharti ke nam thagi
g - फोटो : yamuna nagar
बाप ने बेटी को पुलिस में भर्ती कराने के लिए घर की जमापूंजी से लेकर पशु व जेवर तक बेच डाली। लेकिन बदले में मिले बैंक का खाली एटीएम कार्ड व नकली पुलिस की वर्दी। कुछ यही गांव गोलनी में बेटी के 10वीं कक्षा पास करने पर उसकी पुलिस में नौकरी लगाने की चाह में परिजन से हुआ। परिजनों ने गांव से शादी कर करनाल के खेड़ीमान सिंह गई युवती व उसके पति पर बेटी को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 4.50 लाख ठगने का अरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत देकर आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव गोलनी के राजेश्वर ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा उनकी बेटी ने हाल में10वीं कक्षा पास की है। वह बेटी को पुलिस में भर्ती कराना चाहते थे। उनके गांव की एक युवती की जिला करनाल के थाना इंद्री के गांव खेड़ी मान सिंह में शादी हो रही है। जो अपने पति के साथ गांव आया करती थी। युवती का पति खुद को एसएचओ बताता था और उसकी पुलिस विभाग में अच्छी पैठ है। इसलिए उसकी बेटी को पुलिस में भर्ती करवा देगा, लेकिन इस पर पांच लाख रुपये खर्च आएगा। चूंकि वह कई बार गांव में वर्दी पहनकर आया था, इसलिए वह उसकी बातों में आ गए।
विज्ञापन


दो साल पहले पशु व जेवर बेच दिए 2.50 लाख
 राजेश्वर ने कहा खुद को एसएचओ बताने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा पुलिस की भर्ती हो रही है। आप लोग पैसों का इंतजाम कर लीजिए। इसके लिए दो साल पहले उन्होंने अपने पशु बेचकर डेढ़ लाख रुपये उन्हें दे दिए। इस दौरान वह उनकी बेटी के कागज भी लेकर गए। इसकेे 20-25 दिन बाद वह फिर से आया और कहने लगा कि उनकी बेटी के फार्म भर दिए हैं। इसलिए बाकि रुपये का इंतजाम भी कर लो। उन्होंने घर के जेवर बेचकर एक लाख रुपये जुटाए और उसे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल और ज्वाइनिंग के नाम पर लिए दो लाख
राजेश्वर ने कहा 2.50 लाख लेने के बाद दंपति साल भर पहले दोबारा गांव में आए और उनकी बेटी को साथ लेकर चले गए। उन्होंने कहा वह बिना परीक्षा में बैठाए ही उनकी बेटी को पास करवा देंगे। शाम को उनकी बेटी को घर ले आए और उनके पास से 75 हजार रुपये ले गए। इसके बाद वह मेडिकल कराने की बात कहकर 50 हजार रुपये लेकर बेटी को चंडीगढ़ लेकर गए। कुछ दिन बाद वह फिर आए और बोले कि 75 हजार रुपये दे दो, ताकि बेटी को ज्वाइनिंग करा सकें। रुपये लेकर वह उनकी बेटी को अंबाला पुलिस लाइन में लेकर गए, वहां उन्होंने उनकी बेटी को पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट थमा दी। साथ ही एक एटीएम कार्ड भी दिया, जो खाली था।



पुलिस विभाग से लेटर न आने पर आरोपियों ने की टालमटोल
परिजनों की चाह थी बेटी को पुलिस की वर्दी में देखने की और उसे वर्दी और नेम प्लेट मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन काफी दिनों बाद तक पुलिस विभाग की ओर से कोई पत्र नहीं आया। इस संबंध में उन्होंने कई बार आरोपियों से बात की। लेकिन वह इसमें बार-बार टालमटोल करते रहे। इस पर उनके द्वारा दिए रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने उनके साथ हुई ठगी की शिकायत सीएम विंडो पर देकर आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed