{"_id":"586408c54f1c1b445ceeb89c","slug":"yamuna-nagar-bati-read-bati-bachao","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गणेश एंटरटेंमेंट एंड ह्यूमिनिटी सर्विस सोसाइटी की ओर से अलविदा 2016 को लेकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता मदन चौहान, डॉ. अनिल अग्रवाल व हैरी भाटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
सोसाइटी के निदेशक पंकज अरोड़ा ने सभी को पुष्प देकर स्वागत किया और नवदीप ढींगरा व अनिकेत ढींगरा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खास तौर पर फिल्म पीके के कलाकार नानू (राजेन्द्र शर्मा) उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान साई किड्स पले स्कूल के बच्चों ने गिद्दा व भंगडा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं विषय पर स्किट प्रस्तुत की। साथ में जल बचाओं व पृथ्वी को बचाने सबंधी अनेक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सोसाइटी द्वारा जिले के छात्रों को लेकर एक रैंप-शो का आयोजन किया। जिसमें मिस व मिसिज प्रतिभाओं ने अपने फैशन का जलवा दिखाया। कार्यक्रम में मोंटी राजा ने मोहम्मद रफी साहब के गाने आसमान से आया फरीशता व बार-बार देखो-हजार बार देखो...गा कर लोगों का मनमोहित किया। संस्था के निदेशक पंकज अरोड़ा ने बताया कि उनके सभी आयोजनों से यह आयोजन भिन्न रहा, जिसमें 135 लड़कियों व 20 लड़कों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि उनका आने वाला कार्यक्रम मिस व मिसिज यमुनानगर किया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. दहिया ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सराहनीय है। विशिट अतिथि मदन चौहान ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों व अतिथियों को आने वाले नव वर्ष की बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा, शालू शर्मा, डॉ. उदय भान, चिराग सहगल व सपना, संगीता, पवन, काया, हिमानी, पूजा, अनुराधा, विजय गुप्ता ने सहयोग किया व बच्चों को तैयार किया। कार्यक्रम में सक्षम, समृद्धि, सुदेश, प्रीति, रैनी व निहारिका ने भाग लिया और कार्यक्रम में पुण्य व रीधिमा ने डांस प्रस्तुत किया।