{"_id":"582ca76e4f1c1b56368ffd0c","slug":"yamuna-nagar-bank-shatar-daun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटों की किल्लत से बंद हुए बैंकों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटों की किल्लत से बंद हुए बैंकों के शटर
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : g
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी चेस्ट से पर्याप्त कैश न मिलने से बैंकों में बुधवार को लंबी कतारें नहीं लगी। अधिकतर बैंकों में करेंसी न होने से लोगों को नोट एक्सचेंज नहीं किए गए। वहीं, खाता धारकों को भी एक-दो हजार रुपये ही मिल पाए। नोटों की किल्लत का आलम यह था कि नॉन इश्यूबल नोट देकर काम चलाया गया। अधिकतर बैंकों में नकदी का लेन-देन दोपहर को ही बंद कर दिया गया। बैंकों में कैश न मिलने से एटीएम पर लोगों की काफी भीड़ रही।
ट्विन सिटी के अधिकतर बैकों में नोट एक्सचेंज नहीं किए गए। नोट बदलवाने के लिए बैंकों में आने वालों को यह कहकर लौटाया गया कि करेंसी खत्म हो गई है इसलिए कल नोट मिलेंगे। वहीं, बैंकों में अपने खातों में बंद किए नोट जमा करने वालों को भी एक-दो हजार रुपये ही दिए गए। कम नोट मिलने पर खाता धारकों में रोष नजर आया। बैंक अधिकारियों का कहना था कि करेंसी चेस्ट से कैश कम आने के कारण नोटों की किल्लत बनी है, इसलिए कोशिश की जा रही है कि बैंक के सभी ग्राहकों को थोड़ा-थोड़ा कैश दिया गया ताकि कोई भी खाली हाथ न लौटे। करेंसी चेस्ट से पर्याप्त कैश न मिलने के कारण अधिकतर बैंकों में सुबह से ही काफी कम लोग नजर आए। कुछ बैंकों में दोपहर को ही पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई। उधर, जिन एटीएम बूथों में कैश था, उनमें नकदी निकालने के लिए लंबी लाइन लगी रही। रात को भी लोग एटीएम के बाहर लाइन में लगे रहे।
-कम नोट मिलने पर रोष में दिखे लोग-
पीएनबी माडल टाउन ब्रांच में नोटों की काफी किल्लत देखी गई। यहां नोट एक्सचेंज के लिए आने वालों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। जिनके खाते बैंक में थे, उन्हें भी पूरी रकम नहीं मिल पाई। जिसने विदड्राल फार्म में 15 हजार भरे, उसे दो- तीन हजार ही दिए गए। इससे लोगों में रोष नजर आया। बैंक मैनेजर ने लोगों को समझाया कि शाम तक कैश आ जाएगा इसलिए दो-तीन हजार से काम चला लें। जिन्हें नोटों की काफी अधिक जरूरत थी, उन्हें नॉन इश्यूबल नोट देकर काम चलाया गया। बैंक मेें आए ग्राहक योगराज गर्ग ने 20 हजार रुपये निकालने के लिए फार्म भरा। काऊंटर से उन्हें 20 व 10 रुपये के नोटों के बंडल दिए गए। बैंक मैनेजर एचएस लांबा ने बताया कि आरबीआई से निर्देश है कि नॉन इश्यूबल नोटों मेें उन नोटों को ग्राहकों को दें जो नोट सही हालत में हैं।
विज्ञापन
-डीसी ने किया बैंकों का औचक निरीक्षण-
यमुनानगर। डीसी डॉ एसएस फूलिया ने ट्विन सिटी के कई बैंकों को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंकों को अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी ने गाबा हस्पताल के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक व इसके एटीएम, होटल जेके रैजिडेंसी के नजदीक आईसीआईसीआई बैंक व इसके एटीएम, मॉडल टाऊन में एसबीआई बैंक व इसके एटीएम, संत निरंकारी भवन के नजदीक एचडीएफसी बैंक, प्यारा चौक के नजदीक यूको बैंक, आईटीआई चौक पर एचडीएफसी बैंक व एटीएम तथा विष्णु नगर, जगाधरी वर्कशाप में एचडीएफसी बैंक व इसके एटीएम का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. शालीन व अन्य अधिकारी भी थे। डीसी ने बैंक प्रबंधकों व संचालकों को निर्देश दिए कि सभी बैंकों में ग्राहकों को नियमों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें और सरकार की हिदायतों के अनुसार बैंकों में पुरानी करंसी के 500 रुपये व हजार रुपये के नोट बदलें और ग्राहकों को शीघ्र अति शीघ्र राशि प्रदान करें ताकि बैंकों के बाहर सड़कों तक ग्राहकों की लाइन न लगने पाए।
लाइन में लगे लोगों को बांटे पकोड़े-
यमुनानगर। बैंकों में लोग बेहाल हो रहे हैं। घंटों लाइन में लगे लोग। ऐसे मेें समाजसेवी आगे आ रहे हैं। बुधवार को कुछ बैंकों के बाहर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आईटीआई के नजदीक ओबीसी बैंक मेें लाइन में खड़े लोगों को सिख समुदाय के लोगों ने पकोड़े बांटे। बग्गा क्लाथ हाऊस के जसबीर सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से बैंक के बाहर घंटों लाइन मेें लगे लोगों को देख रहे थे। मंगलवार को उन्होंने पकोड़े बनवाकर बैंक में लाइन मेें लगे लोगों को बांटे। उन्होंने कहा कि सोमवार को गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व भी था इसलिए उन्होंने पकोड़ो की छबील लगाने का मन बनाया।