{"_id":"58dea96e4f1c1b174063dc96","slug":"yamuna-nagar-atikraman-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदारों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदारों में मचा हड़कंप
yamuna nagar beuro
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : yamuna nagar
नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर के मीराबाई बाजार व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। निगम की कार्रवाई देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई जगह निगम कर्मियों ने सामान जब्त करने को लेकर दुकानदारों की बहस होने लगी, लेकिन मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी से कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
शुक्रवार को दोपहर तीन बजे नगर निगम सचिव अजय कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर विवेक, हरजीत सिंह व यातायात पुलिस इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी सबसे पहले शहर के रेलवे मार्ग पहुंचे। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। निगम कर्मचारियों ने रेलवे मार्ग पर दुकानों के सामने अतिक्रमण किए गए सामान को उठाना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम की कार्रवाई को देख दुकानदार अपनी अपनी दुकानों के आगे रखे सामान को समेटने लगे। नगर निगम कर्मचारियों ने कई दुकानों के आगे रखे सामने ट्रॉलियों में रख दिया। इसे देखकर दुकानदार मौके पर मौजूद अधिकारियों से सामान छोड़ने की गुहार करने लगे।
किंतु निगम अधिकारियों द्वारा कई बार चेतावनी देने पर भी जारी अतिक्रमण के कारण सामान को जब्त कर लिया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मीराबाई बाजार और जगाधरी वर्कशॉप मार्ग से अतिक्रमण हटवाया। यहां भी कई दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया गया। इस दौरान नगर निगम सचिव अजय कुमार ने दुकानदारों को हिदायत दी कि भविष्य में दोबारा दुकानों के सामने अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को नगर की स्वच्छता बनाए रखने और यातायात में बाधा न बनने के लिए प्रेरित किया।