फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, anjna sammanit

अंजना को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, anjna sammanit
x - फोटो : amar ujala
भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनिका गांधी ने जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सराहनीय कार्य करने के लिए अंजना किरण को राष्ट्रीय स्तर का प्रशस्ति पत्र व 25 हजार रुपये की राशि का नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया है। डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने अंजना किरण को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंजन किरण चार अक्तूबर 2006 से जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के ब्लॉक जगाधरी (शहरी) में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है।  डॉ. फूलिया ने बताया कि अंजन किरण ने स्वच्छता, सामाजिक बुराइयो, टीका करण, लाडली योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि पर जागरूकता पैदा की और सबला कार्यक्रम के बारे में अनपढ़ लड़कियों को प्रेरित किया। उन्होंने पानी बचाओ के बारें में भी समुदाय को जागरूक किया। मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान, सीडीपीओ प्रवीण छाबड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed