{"_id":"58e3e7694f1c1bc06e5b610b","slug":"yamuna-nagar-anaj-mandi-dhokhadhadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कंपनी संचालकों ने धान खरीद आढ़तियों से हड़पे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कंपनी संचालकों ने धान खरीद आढ़तियों से हड़पे लाखों रुपये
yamuna nagar beuro
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाजमंडी रादौर के आढ़तियों से धान खरीद कर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने दो कंपनी संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। अनाजमंडी दुकान नंबर-21 के आढ़ती संजय गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वर्ष 2013-2014 के सीजन में राजेश प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक राजेश कुमार व सनराइज ट्रेडिंग कंपनी के संचालक नरेंद्र ने उनकी दुकान व दुकान नंबर-1 के संचालक राजकुमार की आढ़त से करीब 15 लाख रुपये का धान खरीदा था इसके बाद आरोपियों ने धान खरीद के पैसे व कमीशन नहीं दिया। इस संबंध में कई बार आरोपियों से धान के पैसे मांगे, लेकिन वह बार-बार उन्हें कोई न कोई बहाना बनाकर टरकाते रहे। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने उन्हें उनकी दुकानों से खरीदे धान के पैसे लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस की आर्थिक अपराध अन्वेषण सेल में दी। जांच के बाद थाना रादौर पुलिस ने सोमवार देर शाम अनाजमंडी रादौर के आढ़ती संजय गुप्ता की शिकायत पर आरोपी राजेश व नरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
कई बार हुई पंचायतें, फिर भी नहीं लौटाए पैसे
रादौर अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान शिवकुमार संधाला ने कहा आरोपियों से आढ़तियों के पैसे निकलवाने के लिए कई बार पंचायतें की गई, मगर आरोपितों ने आढ़तियों के पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद परेशान आढ़तियों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कई बार हुई पंचायतें, फिर भी नहीं लौटाए पैसे
रादौर अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान शिवकुमार संधाला ने कहा आरोपियों से आढ़तियों के पैसे निकलवाने के लिए कई बार पंचायतें की गई, मगर आरोपितों ने आढ़तियों के पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद परेशान आढ़तियों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन