फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna ccident, janlewa bana bukhar

बुखार बना जानलेवा, एक सप्ताह में चार की मौत

Sun, 23 Oct 2016 11:21 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sun, 23 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
yamuna ccident, janlewa bana bukhar
d - फोटो : d
गांधी नगर एरिया में फैल रहा बुखार अब जानलेवा साबित हो रहा है। बीते एक सप्ताह में ही बुखार से एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। लगातार मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोगों में भी बुखार को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बीते एक अक्टूबर को क्षेत्र की कृष्ण कालोनी में 40 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसके कुछ दिन ठीक रहा। अब एक सप्ताह में ही एक के बाद चार मौतें हो चुकी हैं। क्षेत्र में बुखार फैला है और हर घर में कोई न कोई बीमार है।
विज्ञापन


आठ साल के बच्चे की हुई मौत:
गांधी नगर निवासी सुभाष के आठ वर्षीय बेटे शिव की मौत 18 अक्टूबर को हुई। सुभाष ने बताया कि शिव को कई दिनों से बुखार आ रहा था। पहले स्थानीय डाक्टर से दवा दिलवाते रहे, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा। तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डाक्टर ने बताया कि बुखार बच्चे के दिमाग में चढ़ गया था, जोकि उसकी मौत का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में 30 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
वार्ड नंबर 16 के जोगिंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय मुनीष कुमार की मौत 20 अक्तूबर को पीजीआई चंडीगढ़ में हुई। मुनीष के पिता महिंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले मुनीष को बुखार हुआ था, उसको दवा दिला दी थी। लेकिन आराम नहीं हुआ और हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ा, जिसके बाद उसे दूसरे निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पीजीआई में एक दिन इलाज हुआ और एक दिन बाद ही उसकी मौत हो गई।  मुनीष के घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, उसके दो बच्चे, पत्नी व माता-पिता उस पर ही निर्भर हैं।

जमीन पर गिरे और हुई मौत:
इसी तरह भीम नगर निवासी बलजीत सिंह (65) की मौत भी बीते मंगलवार को हुई। मृतक के बेटे शंटी ने बताया कि उसके पिता को भी कई दिनों से बुखार चल रहा था और उसकी दवा ले रहे थे। बीते मंगलवार को घर में सारे बैठे हुए थे। इसी दौरान उसके पिता अचानक गिर गए ओर बेसुध हो गए। वह तुरंत उन्हें उठा कर निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें जवाब दे दिया। शंटी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बुखार फैला हुआ है। उनकी गली के हर घर में कोई न कोई बिमार है।

वृद्धा ने तोड़ा निजी अस्पताल दम
ऐसे ही कई दिनों से बीमार चल रही 70 वर्षीय वृद्धा आशा रानी का बते 15 अक्तूूबर को निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनकी बहु सीमा ने बताया कि उनकी सास कई दिनों से बीमार चल रही थी। पहले स्थानीय डॉक्टर से दवा दिलवाई थी, लेकिन आराम नहीं आया। इसके बाद शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

22 दिन पहले भी हुई थी महिला की मौत
क्षेत्र के कृष्ण नगर में इससे पहले भी बीते 1 अक्तूबर को भी 40 वर्षीय सलोचना देवी महिला की मौत हुई थी। महिला को पहले बुखार आया था। जिसमें उन्हें सूजन व दर्द की शिकायत थी। शहर के बड़े निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति सुशील कुमार ने बताया कि पूरी कालोनी में बीमारी फैली हुई है। क्षेत्र में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
बढ़ रही मरीजों की संख्या, दहशत में लोग:
गांधी नगर एरिया व आसपास की भीम नगर, जोगिंद्र नगर, कृष्ण नगर, इंद्रा गार्डन व अन्य कालोनी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, विरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसमें मरीज को तेज बुखार, जोड़ों में सूजन व शरीर व जोड़ों में दर्द होती है। बुखार दो तीन दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन शरीर व जोड़ों में दर्द नहीं जाता है। कालोनी वासियों ने बताया कि हर घर में बुखार के मरीज है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।


चेक करवाया जाएगा: डा. रमेश
सीएमओ डा. रमेश कुमार का कहना है कि गांधी नगर एरिया में टीम भेजी जाएगी और स्थिति को चेक करवाया जाएगा। जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी मौत के कारणों को भी पता लगाया जाएगा। वहीं डीएचओ डा. वीके जैन का कहना है कि महिला की मौत के बाद टीम भेजी गई थी और पूरे क्षेत्र में फॉगिंग करवाई गई थी। सोमवार को गांधी नगर में टीम भेज कर पता कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed