फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wrestler Gaurishankar Baba defeated Raju Nepali

Yamuna Nagar News: पहलवान गौरीशंकर बाबा ने राजू नेपाली को दी मात

Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Gaurishankar Baba defeated Raju Nepali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रादौर मेले के पांचवें दिन मंगलवार को मौसम साफ होते ही जाहरवीर गोगा मेड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालु मेड़ी पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचे। वहीं दंगल में पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
पिछले तीन दिनों से बारिश के कारण मेले में दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। मंगलवार को मौसम साफ रहने से मेले में भीड़ बढ़ी और दुकानदारों की अच्छी बिक्री हुई। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। रादौर मेले में नगरपालिका की ओर से मंगलवार को दंगल आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन रजनीश मेहता शालू के नेतृत्व में हुए दंगल में गौरीशंकर उर्फ बाबा और राजू नेपाली की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। इसमें गौरीशंकर ने राजू नेपाली को हराया। इसके अलावा अनिल पानीपत ने कृष रादौर, पवन करनाल ने बबलू पांवटासाहिब, रवि कल्याण ने विनोद हरिद्वार और बिल्लू मखाला ने मोनू इंद्री को हराया। चेयरमैन रजनीश मेहता शालू ने बताया कि बुधवार 30 सितंबर को भी दंगल आयोजित किया जाएगा। रादौर मेले में दंगल का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed