{"_id":"695d67374d3be0db670a7080","slug":"worms-are-being-found-in-the-drinking-water-leading-to-stomach-infections-in-children-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149446-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीने के पानी में निकल रहे कीड़े, बच्चों में पेट के संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीने के पानी में निकल रहे कीड़े, बच्चों में पेट के संक्रमण
Wed, 07 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बर्तन में रखे पानी में कीड़े। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। क्षेत्र के बनियावाला गांव में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की सरकारी पेयजल पाइपलाइन के माध्यम से आ रहे पीने के पानी में कीड़े निकल रहे। कीड़े युक्त गंदा पानी आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी पीने से छोटे बच्चों के पेट में संक्रमण हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब छह माह से ट्यूबवेल की पाइपलाइन के माध्यम से पीने का गंदा पानी सप्लाई हो रहा था, लेकिन अब हालात सही नहीं है। ऐसे में पीने के पानी में बड़े-बड़े कीड़े निकलने लगे हैं, जिससे इस पानी को पीना तो दूर, इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण इरफान, शबनम और दानिश ने बताया कि पीने के गंदा पानी के कारण गांव में कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों में पेट के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस दूषित पानी से हैजा, पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा है। लोग खेतों में लगे निजी ट्यूबवेल से पीने का पानी लाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार गांव के सरपंच और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पाइपलाइन की सफाई या मरम्मत नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति की तुरंत जांच कर साफ पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़ी बीमारी से गांव को बचाया जा सके।
इरफान का कहना है कि गांव में पिछले 6 महीने से पीने का गंदा पानी आ रहा था, अब हालात इतने खराब हो चुके हैं की गंदे पानी के साथ बड़े-बड़े कीड़े भी निकल रहे हैं जिसकी वजह से गांव में दहशत का माहौल है। यह कीड़ों वाला पानी पीने से छोटे-बड़े सभी बीमार हो जाएंगे।
ग्रामीण दिलशाद ने बताया कि गंदे पानी की वजह से छोटे बच्चे व बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं कई बच्चों में बुजुर्गों को पेट का इन्फेक्शन भी हो रहा है। विभाग इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पेयजल पीने योग्य नहीं है गांव में पेयजल संकट भी गहराया हुआ है।
बनियावाला गांव दूषित पानी की आपूर्ति का मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिलने के बाद जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। - भरत, जेई जन स्वास्थ्य विभाग।

बर्तन में रखे पानी में कीड़े। संवाद- फोटो : 1