{"_id":"6080794f8ebc3e8dad0e3eaa","slug":"world-record-made-in-recognition-of-cartoons-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl67895180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल 10 महीने की उम्र में कार्टून पहचानने में बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल 10 महीने की उम्र में कार्टून पहचानने में बनाया विश्व रिकॉर्ड
विज्ञापन
बेटी जसरीन के साथ पिता मलकीत सिंह व मां हरप्रीत कौर। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है। लगन ही मनुष्य को उसकी उम्र से बड़ा बनाती है। यह बात शहर की बेटी दो साल 10 महीने की जसरीन कौर ने साबित कर दी है। शंकर कालोनी निवासी जसरीन कौर बमराह ने छोटी सी उम्र में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा कर कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जसरीन यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम आयु की है। जसरीन ने यह उपलब्धि 3 मिनट 46 सेकेंड में 112 कार्टून किरदारों की पहचान करके पाई है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर जसरीन को सम्मानित किया है।
जसरीन की माता हरप्रीत कौर बमराह व पिता मलकीत सिंह बमराह ने बताया कि बेटी ने जिले का नाम विश्व में रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि जसरीन की याददाश्त बहुत तेज है। वह किसी भी चीज को देखकर भूलती नहीं है। बताई गईं सभी बातें वह याद रखती है। उन्होंने बताया कि जसरीन ने इस आयु में अधिकतम सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर देना भी रिकॉर्ड बनाया है।
जसरीन ने विश्व रिकॉर्ड के चैपियन बुक में भी अपना नाम दर्ज किया है।
इसमें उसने स्मार्टेस्ट और मोस्ट इंस्पायरिंग बेबी का खिताब हासिल किया है। सीबीआर में उसे ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। अब तक जसरीन 5 ट्रॉफी, 7 मेडल और 75 से अधिक प्रमाण पत्रों से सम्मानित हो चुकी हैं। इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मलकीत सिंह और हरप्रीत कौर ने बताया कि बेटी को एक साल की उम्र में घर पर ही स्कूली शिक्षा देना शुरू किया था। उसे ट्विटर, फेसबुक, यू-ट्यूब, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम जैसे सभी सोशल मीडिया पर चित्रित किया गया है। इस छोटी सी उम्र में इतने सम्मान पाने और अब विश्व रिकॉर्ड बनाने का खिताब जीतने के बाद जसरीन को बधाई देने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ख्याति
जसरीन की इस उपलब्धि के लिए शहरवासियों के ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों व राज्यों के लोगों की भी बधाई व शुभकामनाएं मिल रही हैं। उसकी यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हर कोई उसे सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।