{"_id":"6695bfc66d4f69e06e0f4bd4","slug":"workshop-charging-washing-station-will-be-built-for-e-buses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-122062-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ई-बसों के लिए बनेगी कर्मशाला, चार्जिंग-वॉशिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ई-बसों के लिए बनेगी कर्मशाला, चार्जिंग-वॉशिंग स्टेशन
Tue, 16 Jul 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
राहुल शर्मा
यमुनानगर।
जगाधरी बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक एसी बसों की अलग से कर्मशाला, चार्जिंग व वाशिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। इस पर आठ करोड़ खर्च का अनुमान है। दिसंबर तक काम पूरा होने की संभावना है। चार्जिंग स्टेशन एक साथ सात बसों की चार्ज की जा सकेंगी।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर कुल 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी हैं। इनमें जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। शुरुआत में पांचों बसें जगाधरी व यमुनानगर शहर के मुख्य रास्तों पर चलीं फिर अलग-अलग समय रूटों में बदलाव किए। 21 अप्रैल से बूड़िया से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन भी बस चली, जो कुछ समय में ही बंद हो गई।
अभी जगाधरी बस स्टैंड से अलग-अलग रास्तों से यमुनानगर में रेलवे स्टेशन और छछरौली रूट पर इलेक्ट्रिक एसी बस की सेवा है। डिपो के कोटे की शेष 45 बसें आने पर यमुनानगर, जगाधरी, बूड़िया, जगाधरी वर्कशॉप, कलानौर, दामला, रादौर, लाडवा, जठलाना, थाना छप्पर, बिलासपुर, प्रतापनगर, बूड़िया जैसे रूटों को भी कवर करने की योजना है। अभी पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनकी चार्जिंग, धुलाई व मरम्मत के लिए उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
तैयार ड्राइंग मुताबिक जगाधरी बस स्टैंड पर जहां पुरानी वाहन पार्किंग थी, वहां बसों के जार्चिंग व वॉशिंग स्टेशन बनेंगे। यहां सात चार्जिंग प्वाइंट होंगे यानी एक साथ सात बसें चार्ज हो सकेंगी। साथ ही बसों की धुलाई भी हो सकेगी। चार्जिंग व वाशिंग स्टेशन के साथ एडमिन ब्लॉक होगा, जिसमें अफसर व स्टाफ के दफ्तर होंगे।
बस स्टैंड के दोनों प्रवेश द्वार के साथ परिसर की जगह पर कर्मशाला बनेगी। जहां बसों की समय से सर्विस के साथ कुछ भी खराबी होने पर मैकेनिक उसे तुरंत ठीक कर सकेंगे। सभी भवन लिफ्ट सुविधा के साथ होंगे। इनमें ग्राउंड फ्लोर पर दफ्तर व फर्स्ट फ्लोर पर बस चालकों व स्टाफ के रेस्ट व अन्य कार्यों के कमरे होंगे। संवाद
इलेक्ट्रिक एसी बसों के लिए कर्मशाला, चार्जिंग व वाशिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस पर आठ करोड़ खर्च का अनुमान है। दिसंबर तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है। चार्जिंग स्टेशन बनने पर और नई इलेक्ट्रिक बसें आ सकती है, जिन्हें जिले के अलग-अलग रूटों पर चलाने की योजना है। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, इलेक्ट्रिक बस सेवा।