फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workshop and Budiya routes will be covered as soon as electric AC buses increase.

Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रिक एसी बसें बढ़ते ही वर्कशॉप व बूड़िया रूट होंगे कवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Workshop and Budiya routes will be covered as soon as electric AC buses increase.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप और बूड़िया आने-जाने में लोगों को अगले माह तक इलेक्ट्रिक एसी बस की सुविधा मिल सकती है। दोनों रूट सिटी बस सेवा में शामिल किए गए हैं। इन पर नई इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या बढ़ते ही सेवा शुरू होगी। रोडवेज अफसरों की मानें तो मार्च के आखिर व अप्रैल के पहले हफ्ते तक और इलेक्ट्रिक एसी बसें आने की संभावना है, इसलिए उक्त दोनों रूटों पर अप्रैल में सिटी बस सेवा की सौगात मिलने की संभावना है।
बता दें कि हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी माह में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में यमुनानगर व जगाधरी, दोनों शहरों के मुख्य रास्तों पर चलाया जा रहा है। इन बसों में पहले आठ दिन करीब 13 हजार यात्रियों को निशुल्क सफर कराया गया। जबकि गत छह फरवरी से इलेक्ट्रिक एसी बसों में यात्रियों से किमी. के हिसाब से तय किराया वसूला जा रहा है। सिटी बस सेवा में लोगों का रूझान देख इलेक्ट्रिक एसी बसों को साथ लगते शहर के अन्य रूटों सहित जिले के ग्रामीण रूटों पर भी चलाने की तैयारी है। इसके लिए डिपो के कोटे की शेष 45 इलेक्ट्रिक एसी बसें आने का इंतजार है। इनमें कुछ बसें मार्च के आखिर व अप्रैल के पहले सप्ताह में आ सकती है, जिनसे सबसे पहले जगाधरी वर्कशॉप व बूड़िया रूट पर सिटी बस सेवा शुरू करने के संकेत हैं। इनके बाद जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ेगी, उन्हें छछरौली, बिलासपुर, छप्पर, साढौरा के रूटों पर चलाने की योजना है। इससे विद्यार्थी, नौकरीपेशा व अन्य लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा
13 वर्ष पहले तक सिटी बस सेवा का एक ही रूट था, जो रेलवे स्टेशन से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन तक था। अब 13 वर्ष बाद इलेक्ट्रिक एसी बसों के रूप में शुरू हुई सिटी बस सेवा में जगाधरी वर्कशॉप रोड का रूट पर बसें नहीं चली, जबकि महाराणा प्रताप (कमानी) चौक से ही कन्हैया साहिब चौक व यमुनानगर बस स्टैंड की ओर घूम जाती है। इस तरह सिटी बस सेवा में जगाधरी वर्कशॉप रूट शामिल न होने से क्षेत्र के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि जगाधरी वर्कशॉप रोड सरकारी स्कूल, आईटीआई, बीईओ दफ्तर, लेबर कोर्ट, स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे की कर्मशाला व स्टेशन है। इस कारण यहां से रोज हजारों लोगों का आना-जाना है, इसलिए 13 वर्ष पहले की तरह जगाधरी वर्कशॉप रूट पर सिटी बस सेवा मिलनी चाहिए। यह मुद्दा अमर उजाला ने 10 फरवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या पांच हैं, जिन्हें यमुनानगर-जगाधरी के मुख्य रास्तों पर चलाया जा रहा है। जैसे ही डिपो के कोटे की शेष 45 और इलेक्ट्रिक एसी बसें आएंगी, वैसे ही शहर के अन्य रूटों सहित उन्हें जिले के ग्रामीण रूटों पर भी चलाया जाएगा। - अशोक कौशिक, जीएम रोडवेज, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed