फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Working together will give impetus to development: Naveen

मिलकर काम करने से विकास को मिलेगी गति : नवीन

Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Working together will give impetus to development: Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सांसद जिंदल ने कहा कि मिलकर काम करने से ही विकास को गति मिलेगी।
इस दौरान अंबाला सांसद वरुण चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी लक्ष्य समय पर हासिल करने के साथ-साथ विकास कार्यों तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नई-नई लाइलाज बीमारियां हो रही हैं। उसका बड़ा कारण कृषि उत्पादों में बढ़ता रसायनों एवं खादों का प्रयोग है। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि जो बड़े जमींदार हैं उनके माध्यम से प्राकृतिक खेती करवाने पर जोर दें। सांसद ने प्राकृतिक खेती, परपंरागत खेती और जैविक खेती के संदर्भ में पद्मश्री डॉ. हरिओम से कुरुक्षेत्र में फोन पर बात भी की और आवश्यक सुझाव दिए। वहीं, सांसद नवीन जिंदल व सांसद वरुण चौधरी ने जिले में खनन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने माइनिंग अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में अवैध माइनिंग नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि गांव गुमथला, मॉडल टाउन करहेड़ा, भोगपुर, सिकंदरा, बूड़िया, खदरी, देवधर आदि गांव की सड़कों को शीघ्र ठीक करवाया जाए। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 15 जून तक पूरा हो जाएगा। कुरुक्षेत्र व अंबाला सांसद बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed