फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workers found busy on phone, instructions to cancel service, Yamunanagar

फोन पर व्यस्त मिला कर्मचारी, सेवा रद्द करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Workers found busy on phone, instructions to cancel service, Yamunanagar
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का निरीक्षण करते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन प्रॉपर्टी टैक्स शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम छोड़कर मोबाइल फोन पर व्यस्त मिला। इस पर उन्होंने उसकी सेवा रद्द करने का निर्देश दिया।
मेयर चौहान अचानक नगर निगम कार्यालय की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में पहुंचे तो एक कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर लगा था और उसके सामने कुछ लोग अपने किार्यों के संबंध में खड़े हुए थे। मेयर चौहान ने वीरवार को ब्रांच के सभी कर्मचारियों को अपने फोन बंद करके लंबित फाइलों का कार्य निपटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके वह कर्मचारी जनता के कार्यों को अनदेखा करते हुए अपने फोन में व्यस्त था।
विज्ञापन

मेयर चौहान ने संबंधित कर्मचारी को अपने कार्य में सुधार करने को कहा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर मेयर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को उस कर्मचारी की सेवाएं तुरंत प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए। प्रॉपर्टी टैक्स शाखा व बिल्डिंग ब्रांच में प्रॉपर्टी आईडी संबंधित फाइल, अप्रवुड व अनप्रवुड कॉलोनी ऑब्जेक्शन, अन्य फाइलों का कार्य किया जा रहा है। इन फाइलों की संख्या काफी बढ़ चुकी थी। इनके निपटान के लिए मेयर ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed