फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workers arrived to gherao the house in the rain, the minister called for talks

बारिश में आवास घेराव करने पहुंची वर्कर्स, मंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Workers arrived to gherao the house in the rain, the minister called for talks
यमुनानगर। कड़ाके की सर्दी व बारिश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छतरी लेकर बड़ी संख्या में शिक्षामंत्री आवास का घेराव करने के लिए अग्रसेन चौक पर पहुंच गईं। इसका पता जब प्रशासन को चला तो मंत्री आवास से अग्रसेन चौक तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यहां पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोका, लेकिन वे घेराव कर ज्ञापन देने की बात पर अड़े रहे। ऐसे में तनाव बढ़ता देख कार्यकर्ताओं व पुलिस टकराव रोकने के लिए डीएसपी रजत गुलिया को भेजा गया। डीएसपी ने शिक्षामंत्री के कहने पर यूनियन पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत का न्यौता दिया। यही नहीं चौक से प्रतिनिधिमंडल को आवास तक ले जाने के लिए गाड़ी का प्रबंध भी प्रशासन की ओर से किया गया। जिसके बाद शिक्षामंत्री आवास का घेराव टल गया और प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन जिला प्रधान रेखा सैनी ने किया। प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रधान रेखा सैनी, खंड प्रधान दयावती, साढौरा प्रधान अमरीन, रविंद्र कौर, सीटू नेता विनोद त्यागी सहित सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज शामिल हरे। आवास पर शिक्षामंत्री व प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की 2018 में की गई घोषणाएं लागू करने का मुद्दा रखा गया। शिक्षामंत्री ने उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने बर्खास्त पीटीआई व कला अध्यापकों व निलंबित पुलिस कर्मचारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसका समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा। यहां से नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर मंत्री से हुई बातचीत के बारे साथियों को बताया। अग्रसेन चौक से चलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना धरना जगाधरी बस स्टैंड पर समाप्त किया। इस दौरान प्रदर्शन को समर्थन देने कई कर्मचारी संगठनों के नेता पहुंचे। यहां संयुक्त किसान मोर्चा जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, अध्यापक संघ जिला प्रधान संजय कांबोज, जिला सचिव राकेश धनखड़, पीडब्ल्यूडी जिला प्रधान किशोर कुमार हड़ताल को समर्थन दिया। नेताओं ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा वापसी ले ले, चूंकि प्रदेश भर की 52 हजार महिलाएं अपने रोजगार के लिए सड़कों पर हैं। इसके अलावा अध्यापक भी कड़ाके की ठंड व बारिश में प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों का रोजगार छीनकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। कर्मचारी अपना हक लेने के लिए लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सरकार बच्चों से शिक्षा का अधिकार भी छिनना चाहती है। कर्मचारी ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। इस दौरान एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौढे, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, रिटायर्ड संघ से जरनैल सिंह चनालिया, रोशन लाल पीडब्ल्यूडी से राजिंद्र सिंह, राजबीर, पब्लिक हेल्थ से महेंद्र सिंह, आशा वर्कर्स यूनियन से जिला प्रधान राजेश कुमारी, जिला सचिव पूनम देवी, आंगनबाड़ी से सुनीता करहेड़ा, सुनीता सुघ, अनिता, बलजिंद्र, कर्मो देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed